कांग्रेस के शासनकाल मेंं मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था – श्री अनुराग ठाकुर

भाजपा कार्यालय पर सांसद एवं भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनुराग ठाकुर की पत्रकार-वार्ता संपन्न हुई
इंदौर, भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आज सांसद व भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनुराग ठाकुर ने पत्रकार-वार्ता में सम्माननीय पत्रकार-बंधुओं से विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल मेंं मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था, जबकि हमने पिछले 15 वर्षो में बीमारू से विकसित व विकसित से समृद्ध राज्य की ओर भारतीय जनता पार्टी ने जो योजना बनाई है, जिसमें पूरी तरह से जनता का योगदान है। कांग्रेस में नेता के रूप में मुख्यमंत्रीजी के चेहरे के बारे जब पूछा गया तो आपने कहा कि कांग्रेस आज तक अपना चेहरा तय नहीं कर पायी, जबकि हमारे यहां मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में चुनाव हो रहा है और हम जीतेंगे। मध्यप्रदेश में कृषि के बारे में बताया कि कांग्रेस के शासनकाल में 2003 में जहां साढे पांच हैक्टेयर में सिंचाई होती थी, वहीं अब चालिस लाख हैक्टेयर में सिंचाई का रकबा हो रहा है। कृषि कर्मण्य अवार्ड लगातार चौथी बार प्रदेश को मिलना अपने आप में किसान हितैषी सरकार को दर्शाता है। लौह पुरूष सरकार वल्लभभाई पटेल के सवाल के जवाब में आपने कहा कि अखण्ड भारत का सपना देश की आजादी के बाद 562 रियासतों को भारत की नींव उनको जोड़कर बनाये रखने में उनका योगदान रहा, देश उन्हें कभी भी नहीं भूल सकता। साथ ही कहा कि सिर्फ एक रियासत जम्मु कश्मीर को मिलाने के काम की जवाबदारी पं. जवाहरलाल नेहरू के सुपुर्द की थी, वो भी उन्होंने नहीं की, जिसके परिणाम स्वरूप देश आज तक जुझ रहा है। इस अवसर पर पत्रकार-बंधुओं के द्वारा किये गये सभी प्रश्नों के संतोषजनक जवाब अनुराग ठाकुर ने दिये। उनके साथ नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सर्वेश तिवारी, जे.पी. मूलचंदानी, आलोक दुबे, गुलाब ठाकुर, कमल वर्मा आदि।