रामपाल सिंह को भाजपा से पुन: प्रत्याशी घोषित किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं की ली बैठक

बेगमगंज, भारतीय जनता पार्टी ने मुझे पुन: सिलवानी विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया है चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी कार्यकर्ता तैयार हो जाए। कार्यकर्ता प्राण-प्रण से जुट जाएं। यह बात रामपाल सिंह ने दशहरा मैदान स्थित भाजपा कार्यालय में वार्ड प्रभारी, पोलिंग प्रभारी, पालक संयोजक, ग्राम प्रभारी, पंचायत प्रभारी तथा ग्रामीण की 8 पोलिंग व नगर के वार्ड प्रभारी, पोलिंग प्रभारी, पालक संयोजक तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि प्राणों से प्यारी जनता ने जो हमें आशीर्वाद दिया यह कर्ज में कभी उतार नहीं सकता। कार्यकर्ता संगठन की नींव है। कार्यकर्ता बिना कोई भी संगठन बिना प्राण के शरीर जैसा है। भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में अद्भुत समर्थन मिलना कार्यकर्ताओं की ही परिश्रम दृढ़ता एवं निस्वार्थ समर्पण का नतीजा है। श्री सिंह ने कहा की क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को देखते हुए सर्वप्रथम क्षेत्र में सडक़ों का जाल बिछाया एवं सेमरी जलाशय से हजारों किसानों को लाभ मिल रहा है ग्रामीण एवं नगर को लोगों को भरपूर पानी मिल रहा है साथ ही क्षेत्र में आईटीआई, हाई स्कूल की बिल्डिंग का कार्य एवं बेगमगंज सिलवानी में डिवाइडर का कार्य प्रगति पर है। क्षेत्र में कई पुलों का निर्माण तथा सुल्तानगंज क्षेत्र में कई तालाबों का निर्माण प्रगति पर है। प्रधानमंत्री आवास एवं उज्जवला योजना तथा संबल योजना से अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ मिल रहा है। बैठक में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अजब सिंह लोधी, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश ताम्रकार सहित पालक संयोजक, पंचायत प्रभारी, पोलिंग प्रभारी, ग्राम प्रभारी, वार्ड प्रभारी एवं नगर एवं ग्रामीण के कार्यकर्ता उपस्थित रहे एवं 4 नवंबर को सुल्तानगंज में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन तथा कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक में रामपाल सिंह राजपूत उपस्थित रहेंगे।