भाजपा ग्वालियर चंबल संभाग के सभी जिलों की आईटी सेल की कार्यशाला संपन्न

ग्वालियर। आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा ग्वालियर चंबल संभाग के सभी जिलों की आईटी सेल की कार्यशाला आज नवीन चुनावी कार्यालय मोदी हाउस में संपन्न हुई। इस अवसर पर मंच पर आईटी सेल के प्रदेश संयोजक शिवराज डाबी, संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरूआ, केबिनेट मंत्री चुनाव के संभागीय प्रभारी स्वतंत्रदेव सिंह, संभागीय सहप्रभारी राजेश सोलंकी, जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, जिला महामंत्रीगण कमल माखीजानी, शरद गौतम, रामेश्वर भदौरिया, सुभाष शर्मा, प्रतीक तिवारी, आदि उपस्थित रहेंगे। आईटी व सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक शिवराज डाबी ने ग्वालियर चंबल संभाग से आए सभी आईटी सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को प्रजेंटेशन के माध्यम से सोशल मीडिया की बारीकी समझाई। श्री डाबी जी ने कहा कि आप सब भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया के प्रवक्ता हैं। हमें इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि सोशल मीडिया पर क्या चीज वायरल करनी है और कब करनी है और मार्यादित भाषा में करनी है। उन्होंने नमो एप, शिवराज एप की जानकारी और भारतीय जनता पार्टी की ऑफिशियल बेवसाइट के बारे में बताया।
चुनाव के संभागीय प्रभारी स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि हम आईटी के कार्यकर्ताओं को 18 घंटे पार्टी को देना है प्रत्येक बूथ की टीम को सक्रिय करना है। सिंह ने कहा ये लडाई आसान नहीं है इस बार ये आर पार की लडाई है। भारत माता की जय सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही बोल सकते हैं। कार्यशाला मंे संभागीय संगठन मंत्री श्री शैलेंद्र बरूआ ने कहा कि ये कार्यशाला है और आप सभी कार्यकर्ता जानते हैं कि चुनाव की डेट आ चुकी है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव मैदान में जाने के लिए तैयार है। ये सोशल मीडिया का जमाना है। भारतीय जनता पार्टी का सोशल मीडिया कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता चुनाव के पूर्व से ही सभी बिंदुओं पर चर्चा कर बैठक कर तैयार हो चुके हैं। अब चुनावी युद्ध को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपनी मेहनता की पराकाष्ठा से जीतेंगे और मध्यप्रदेश में चौथी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे। कार्यशाला में जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि चुनाव हमारे सिर पर है, आप सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं, आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है, कांग्रेस के मिध्या आरोप और गलत जानकारियों को उजागर करना है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निरंतर मध्यप्रदेश के विकास के लिए कार्य किया है और उनका संकल्प है कि मध्य्रपदेश को समृद्ध बनाना है। हम सब मिलकर मध्यप्रदेश में चौथी बार सरकार बनाएंगे और 2019 में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे। आप सभी को पूरी ताकत से योगदान देना है। हमको अपने महापुरूषों के योगदान को नहीं भूलना चाहिए जिनकी विरासत से देशभक्ति का विचार मिला है। उसी कारण से आज हम देश के अनेक राज्यों एवं केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर निरंतर जन हितैषी कार्य कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी अपने लिए नहीं बल्कि जनता के उत्थान के लिए कार्य करती है।
इस अवसर पर स्वागत भाषण अभिनंदन त्यागी ने दिया। इस कार्यशाला में समस्त आईटी सेल के सभी संभागीय, प्रदेश, जिले व मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।