अध्यक्ष कमलनाथ को प्रभात झा कि खुली चुनौती


बालाघाट : प्रदेश की गुना, छिंदवाड़ा और झाबूआ लोकसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीत का परचम लहरायेगी। जिसके लिए केंद्र से लेकर प्रदेश तक का संगठन कमर कस चूका है यह घोषणा सांसद और मुख्यमंत्री जनआर्शिवाद यात्रा के प्रभारी प्रभात झा ने पत्रकारवार्ता के दौरान की उन्होंने यहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को खुली चुनौती देते हुये कहा कि कमलनाथ छिंदवाड़ा छोड कर अन्य सीट से चुनाव लड के बताये तब हम बतायेगें। प्रभात झा मुख्यमंत्री की जनआर्शिवाद यात्रा के बालाघाट आगमन से एक दिन पुर्व तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेने बालाघाट पहॅुचे है।
सर्किट हाउस में महिला प्रदेश अध्यक्ष, कृषि मंत्री और तमाम भाजपा के नेताओं के साथ पहॅुचे सांसद प्रभात झां ने कांग्रेस की कल भोपाल रैली के अलावा कांग्रेस पार्टी द्वारा तीस विधायकों के भाजपा से संपर्क होने के मामले की भी सफाई दी। साथ ही कांग्रेस के नेताओं को आड़े हाथ लेते हुये कहा कि पुर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह का कल जिस तरह से अपमान किया गया। इस तरह का व्यवहार भाजपा में नही है। प्रभात झा ने काग्रंेस पार्टी पर निशाना सधते हुये सिधे काग्रंेस के अध्यक्ष कमलनाथ को घेरते हुये उन्हे छिन्दवाडा सीट को छोडकर प्रदेश कि किसी अन्य सीट से चुनाव लडने कि तक खुली चुनौती दे डाली। सांसद प्रभात झा ने यह भी घोषणा की कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक बार फिर पुर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है। उनका कहना है कि प्रदेश की जनता का आर्शिवाद प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ है।