धार। जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशियों की घोषणा

धार। भारतीय जनता पार्टी ने जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसमें धार विधानसभा क्षेत्र से श्रीमती नीना विक्रम वर्मा, बदनावर भंवर सिंह शेखावत,सरदारपुर संजय बघेल,मनावर रंजना बघेल, धरमपुरी गोपाल कन्नौज,गंधवानी सरदार सिंह मेढा व कुक्षी विधानसभा से वीरेंद्र सिंह बघेल को भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया जैसे ही प्रदेश में 177 भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने की सूचना मिला कार्यकर्ता जिला  व नगर कार्यालय पर जुटने लगे। यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री  विक्रम वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भव्य आतिशबाजी कर व मिठाई वितरित कर हर्ष जताया। धार प्रत्याशी श्री श्रीमती  वर्मा के  कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पुष्पहार से व मिठाई बांटकर हर्ष जताया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा ने कहा कि जिले में हमने सात विधानसभा में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विकास किया है और आगे भी विकास कार्यों को मुख्यधारा में लेकर कार्य करेंगे। आपने जिले की सभी सात सीटों पर जीत का भरोसा जताया है। और कहा हम कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव जीतेंगे।

धार से तीसरी बार श्रीमती नीना विक्रम वर्मा पर विश्वास किया

भाजपा ने धार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक के रुप में तीसरी बार श्रीमती नीना वर्मा को उम्मीदवार बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर वा जिला कार्यालय में स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और एक-दूसरे को मुंह मीठा कराकर बधाई दी गई। विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने कहा कि उन्होंने पूर्व में  विकास किया है  और आगे भी विकास की  मुख्यधारा  के साथ आगे बढ़ते हुए  विकास की लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी।इस दौरान भाजपा संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर विजयवर्गी नगर अध्यक्ष अनिल जैन बाबा नगर पालिका उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया नेता प्रतिपक्ष अजय फकीरा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष देवेंद्र रावल बादल मालवीय महिला मोर्चा से कुसुम सोलंकी रीमा राठौर प्रज्ञा ठाकुर सहित पार्षद पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे