नैनपुर विधानसभा सभा से देवसिंह सैयाम होंगे उम्मीदवार

“फिर भाजपा ,फिर शिवराज”

विधानसभा क्षेत्र में देव सिंह का हुआ स्वागत
मण्डला। मण्डला विधानसभा सीट से श्री देवसिंह सैयाम को भाजपा केन्द्रीय नेत्रत्व द्वारा अधिकृत प्रत्याशी घोषित किये जाते ही विधानसभा क्षेत्र में अपार उत्साह का वातावरण बना हुआ है। भाजपा कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्री सैयाम का फूल माला व मिठाई सहित भाजपा के जयघोष के साथ स्वागत किया। श्री देवसिंह सैयाम भाजपा कार्यकर्ता के रूप में ग्राम सरपंच पद से अपनी राजनीति की शुरुआत करते हुए 15 वर्षों तक सरपंच और तीन बार भाजपा के विधायक चुने गए। प्रदेश भाजपा सरकार में श्री देव सिंह सैयाम को2009 में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री पद से नवाजा गया एवं इसके पूर्व आप महाकौशल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी रहे। श्री सैयाम अब चौथी बार भाजपा से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। समूचे विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में एक ही लक्ष्य और एक ही संकल्प है की मंडला विधानसभा सीट से सिर्फ भाजपा की जीत। श्री सैयाम को प्रत्याशी बांये जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश एवं केन्द्रीय नेत्रत्व का आभार व्यक्त किया। भाजपा कार्यालय में उत्साह और जश्न भरे वातावरण में नगर एवं ग्रामीण भाजपा, युवा मोर्चा सहित वरिष्ट भाजपा नेताओं की उपस्थिति में उनकी अगवानी की गई। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रफुल्ला मिश्रा, विनोद कुशवाहा अंजनी तिवारी, आशीष शर्मा, सुधीर कसार, राजेश जैन भीष्म द्विवेदी, थमान बरमैया, संदीप सिंह, गिरीश चंदानी, विवेक अग्निहोत्री, रेवती रमन कछवाहा, सर्वेश शुक्ला, रवि सोनवानी, किशोर तिवारी, रानू राजपूत, दीपक सचान, बसंत चौधरी, सौरभ गुप्ता, रशीद कुरेशी, नीलेश बाजपेई, अमित शर्मा, शेखर निखारे, अभिनव सिहारे, आशीष चौरसिया, संदीप चौरसिया, कपिल सचान, अंशुमाली शुक्ला, जहूर मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।