महाविजय के लिए लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

– प्रभारी मंत्री व भाजपा प्रत्याशी बालकृष्ण पाटीदार ने कहा कांग्रेस मुक्त भारत के लिए मप्र का विधानसभा चुनाव पहली सीढ़ी
– भाजपा जिला कार्यालय पर श्री पाटीदार का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने लिया जिले की सभी छह सीटें जीतने का संकल्प
खरगोन। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता भारत माता को परम वैभव पर पुनर्स्थापित करने के लिए राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत हैं। देश के 19 राज्यों में हमारी पार्टी की सरकारें हैं, जबकि कांग्रेस मात्र दो राज्यों पंजाब व पांडिचेरी तक सीमित रह गई है। जिस राज्य में कांग्रेस दो चुनाव लगातार हारती है वहां दोबारा कभी भी उसकी सरकार नहीं बनती है। मप्र में हम लगातार चौथी बार सरकार बनाने जा रहे हैं। इस विधानसभा चुनाव में खरगोन जिला व समूचे मप्र को कांग्रेस मुक्त बनाएंगे फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मुक्त भारत का सपना साकार करेंगे। विधानसभा का यह चुनाव हम महाविजय प्राप्त करने के लिए लड़ेंगे।
यह बात राज्यमंत्री व भाजपा के खरगोन विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी बालकृष्ण पाटीदार ने शुक्रवार दोपहर जिला कार्यालय पर स्वागत समारोह में कही। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया श्री पाटीदार ने कहा कांग्रेस अफवाहों का बाजार गर्म कर चुनाव लड़ना चाहती है जबकि हम यह चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने कर्मचारियों, व्यापारियों, किसानों, मजदूरों को बरगलाने का खूब प्रयास किया। समाज को जातियों के नाम पर तोड़ने की कोशिशें की। सारे हथकंडे अपनाए लेकिन वे किसी भी भी हमसे नहीं तोड़ पाए। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इतने अधिक कम्फ्यूज हैं कि उन्हें बार-बार माफी मांगना पड़ रही है। यहां तक कि खरगोन में हुई उनकी सभा में लोग केवल मनोरंजन करने के लिए ही पहुंचे थे। तमाम परिस्थितियां अनुकूल होने के बावजूद हम इस चुनाव को गंभीरता से लड़ेंगे और 50 हजार वोटों से जीत हासिल करेंगे। जिलाध्यक्ष परसराम चौहान ने कहा खरगोन विधानसभा से ऐतिहासिक विजय प्राप्त कर हम श्री पाटीदार के रूप में केबिनेट मंत्री चुनेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा जीत का कोई विकल्प नहीं होता है। हम सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे और 50 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल करेंगे। इसी प्रकार जिले की सभी छह सीटों पर जीत का परचम लहराएंगे। जिले में छह व प्रदेश में 200 पार का लक्ष्य हासिल करेंगे। जिला मुख्यालय से बनने वाले माहौल को जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचाएंगे। सीसीबी जिलाध्यक्ष रणजीतसिंह डंडीर ने कहा हमने पिछले चुनाव में थोड़ी सी कमी के कारण तीन सीटें गवां दी थीं। इस बार हम पूरी ताकत से यह चुनाव लड़कर सभी छह सीटें जीतेंगे। नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश पंड्या ने कहा हमें हमारे प्रतिद्वंद्वी को कमजोर न आंकते हुए पग-पग पर सतर्कता रखना होगी। चुनाव कठिन है यह मानकर लड़ेंगे तो सफलता हमारे कदमों में होगी। कार्यक्रम में खरगोन प्रत्याशी श्री पाटीदार का पुष्पहार से भव्य स्वागत कर मिठाई से मुंह मीठा कराया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
मिठाई बांटकर मुंह मीठा कराया
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगदीश पटेल, पूर्व जिला महामंत्री काशीराम पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण इंगले, जिला मंत्री जय पटेल, राजेश रावत, नपाध्यक्ष विपिन गौर, नपा उपाध्यक्ष कन्हैया कोठाने, कार्यालय मंत्री हेमराज पाटीदार, सहकार्यालय मंत्री जितेंद्र त्रिपाठी, मंडी उपाध्यक्ष छोटू कुशवाह, लोकसभा चुनाव मीडिया प्रभारी मोहन जायसवाल, युवा मोर्चा महामंत्री धर्मेंद्र जायसवाल, उपाध्यक्ष राकेश आलीवाल, रवि वर्मा, महिला मोर्चा महामंत्री छाया जोशी, मंत्री प्रभा राठौर, जिला संयोजक डॉ. दिनेश रघुवंशी, विश्वास ताम्रकर, पारिंद्र शर्मा, अमित मौर्य, डॉ. मोहन भावसार, कुंदन चंदानी, देवेंद्र चौहान, जीपी पंवार, पार्षद सुनीता जायसवाल, मधु भावसार, राजेश जैन, अशोक मंडलोई, संतोष पाटीदार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन नगर मंडल महामंत्री अनिल गुप्ता ने किया।