डेढ़ करोड़ हितग्राहियों से ‘कमल दीपावली’ मनाने के लिए संपर्क, विशेष संपर्क अभियान के दौरान 60 हजार बूथों पर संपर्क : लुणावत

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी का विशेष संपर्क अभियान 01 नवंबर को संपन्न हो गया। इस चार दिवसीय अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने 60 हजार बूथों पर पहुंचकर मध्यप्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के डेढ़ करोड़ हितग्राहियों से संपर्क कर उन्हें मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह का पत्र सौंपा। कार्यकर्ताओं ने हितग्राहियों से 21 नवंबर को कमल दीपावली मनाने का विशेष आग्रह किया। यह जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेश लुणावत ने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाएं क्रियान्वित की हैं और संभवतः ऐसा कोई वर्ग नहीं है जो भाजपा सरकार की योजनाओं से लाभान्वित न हो। श्री लुणावत ने बताया कि 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित विशेष संपर्क अभियान में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डेढ़ करोड़ से अधिक हितग्राहियों से संपर्क कर समृद्ध मध्यप्रदेश के लिए उनका आशीर्वाद मांगा। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क किया और प्रत्येक हितग्राही से मोबाइल नंबर 7304473044 पर मिस कॉल कराया। श्री विजेश लुणावत ने बताया कि 15 नवंबर को पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर भारतीय जनता पार्टी का ध्वज फहरायेंगे। 21 नवंबर को प्रदेश भर में कमल दीपावली के आयोजन के लिए बूथ टोलियां बनायी गयी हैं। कमल दीपावली पर घर-घर में कमल दीपक प्रज्जवलित होंगे।