घर घर पहुँचकर भाजपा कार्यकर्ता ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताईं

जबलपुर। भाजपा के चार दिवसीय विशेष संपर्क अभियान के अंतिम दिन शहर की सभी विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जनसंपर्क करते हुए हितग्राहियों एवं उनके परिजनो से भेंट की और सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों से अवगत कराया। कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठजनों के साथ घर घर दस्तक देते हुए मतदाताओं से भाजपा को पुनः अपना आशीर्वाद देने तथा आने वाले चुनावों में मतदान अवश्य करने की अपील करते हुए कमल दीपावली मनाने का निवेदन पत्र भी सौंपा। केंट विधानसभा में विधायक अशोक रोहाणी ने संपर्क करते हुए कहा कि 15 साल पहले इस प्रदेश की जो दयनीय स्थिति थी उसकी जबावदार कॉंग्रेस की सरकार थी और कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को और भी पिछड़े राज्यों के साथ खड़ा कर दिया लेकिन जैसे ही 2003 में भाजपा की सरकार बनी तब प्रदेश में विकास की अविरल धारा बहने लगी और मुख्यमंत्री बनने के पश्चात श्री शिवराज सिंह चौहान ने लगातार प्रदेश को विकसित बनाने कार्य किया और अब प्रदेश समृद्ध बने इस हेतु आपके पास सुझाव लेने हम आ रहे हैं।
उत्तर, पश्चिम एवं पूर्व विधानसभा में भी कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर विकासकार्यों की जानकारी देते हुए योजनाओं के संदर्भ मे जनता को बताया और आगामी 21 नवम्बर को प्रत्येक घर मे कमल दीपावली मनाने का आग्रह किया।भाजपा के भगत सिंह, वीरसावरकर, छत्रपति शिवाजी, दीनदयाल, विवेकानंद, चंद्रशेखर आजाद, कुशाभाऊ ठाकरे, नर्मदा, रानी दुर्गावती, गिरिराज किशोर कपूर, तिलक, मुखर्जी, सुभाष चंद्र बोस, एवं अब्दुल हमीद मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल के अंतर्गत आने वाले बूथों में संपर्क किया। इस अवसर पर रंजीत पटैल, अश्विनी परांजपे, प्रमोद चौहटेल, राजकुमार गुप्ता, अमर मिश्रा, मोहन कश्यप, शशिकांत सोनी, सत्येन्द्र शर्मा, राजीव राठौर, दामोदर सोनी आदि ने संपर्क किया।