कहो दिल से मोदी फिर से संकल्प लेकर निकली ‘‘युवा-महिला शक्ति यात्रा’’

सुश्री राजलक्ष्मी मांडा ने अपने दांतों से ट्रक को खींचकर दिखाया अपना हुनर

होशंगाबाद। 25 अक्टूबर से प्रारंभ हुई ‘‘युवा-महिला शक्ति यात्रा’’ बुधवार दोपहर को पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा स्थल रामजी बाबा समाधि होशंगाबाद पहुंची। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री प्रांशु राने ने कहा कि सुश्री राजलक्ष्मी मांडा ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यो से प्रेरित होकर इस यात्रा का शुभारंभ किया है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश के लिए किए गए कार्यो को देखते हुए मध्यप्रदेश में भी यात्रा निकालने का निश्चय किया है। राजलक्ष्मी के इस कार्य से युवाओं देश के लिए एक नई प्रेरणा मिलती है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमति ललिता पुर्विया ने कहा कि नारी शक्ति आज हर क्षेत्र में उन्नति कर रही है। सुश्री राजलक्ष्मी के द्वारा किए गए कार्यो से हमें गर्व महसूस हो रहा है। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष श्री प्रसन्न हर्णे, श्रीमति माया नारोलिया एवं मंडल अध्यक्ष श्री मनोहर बडानी ने भी संबोधित किया। भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी गजेन्द्र चौहान ने बताया कि सुश्री राजलक्ष्मी मांडा अपने सहयोगियों के साथ बुलट बाईक पर सवार होकर ग्यारह दिनों तक मध्यप्रदेश के तीस जिलों में कुल दो हजार आठ सौ पिन्चान्वें किलोमीटर की यात्रा कर रही है। यह दुनिया की दूसरी ऐसी महिला है जो यह असंभव कार्य करने में सक्षम है।
कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष श्री सुनील राठौर, श्री हंस राय, जिला कार्यालय मंत्री श्री सुधीर तिवारी, श्रीमति शिप्रा ठाकुर, ममता तोमर, मोनिका चौकसे, वंदना करोड़े, ममता शर्मा, स्मारिका पटेल, वंदना दुबे, धर्मेन्द्र सनकत, दीपक महाला, गजेन्द्र राजपूत, मनीष परदेशी, राजदीप सिंह हाडा, अश्वनी सिंकरवार, आशुतोष शर्मा, देव कहार, रविन्द्र जोशी, कमल चव्हाण प्रांशुल सक्सेना, गोविंदा गोदरे, रजनी यादव, सौरभ सूर्य, जयबाला निगम, प्राणेश्वर साहा, संतोष मीना सहित अनेकों पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
गजेन्द्र चौहान
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा, होशंगाबाद