जबलपुर। भाजपा ने विशेष जनसंपर्क अभियान में घर-घर दी दस्तक


जबलपुर। जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में 3 बार भाजपा ने सरकार बनाई और आने वाले चुनावों में भी जनसमर्थन से भाजपा चौथी बार सरकार बनायेगी इस हेतु भाजपा महानगर द्वारा शहर के चारों विधानसभाओं में विशेष संपर्क अभियान के तीसरे दिन तहत घर-घर संपर्क किया गया है। राज्यमंत्री श्री शरद जैन ने उत्तर विधानसभा के जवाहरगंज विवेकानंद, महात्मागांधी, सुभद्रा कुमारी वार्ड में विधायक अंचल सोनकर ने पूर्व विधानसभा के महर्षि अरविंद वार्ड में विधायक अशोक रोहाणी ने वीर सावरकर मंडल के अंतर्गत सभी 54 बूथों में तथा पश्चिम विधानसभा में मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में घर-घर संपर्क कर पार्टी के लिये समर्थन मांगते हुए शासन की योजनाओं को बताया तथा कमल दीपावली मनाने का निवेदन पत्र भी सौंपा। इस अवसर पर राज्यमंत्री शरद जैन ने कहा कि गांव, गरीब, मजदूर, किसान, महिला, युवा, व्यापारी, खिलाड़ी, दिव्यांग और ऐसे वे सभी वर्ग जो पहले विकास से अछूते थे उनके उत्थान के लिये प्रदेश भाजपा की सरकार ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित कराया है। जिसका लाभ बड़ी संख्या में लोगों को मिला है। विधायक अंचल सोनकर ने इस अवसर पर कहा कि आपने भाजपा को लगातार अपना आशीर्वाद और जनसमर्थन दिया है। जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश में 3 बार और केन्द्र में भी सरकार बनी और सरकार बनने के पश्चात प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिह जी की जोड़ी ने प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विधायक अशोक रोहाणी ने इस अवसर पर कहा कि लाड़ली लक्ष्मी, कन्यादान, मुख्यमंत्री स्वरोजगार जैसी योजनाओं को प्रदेश सरकार ने लागू कर युवा और महिला वर्ग के उत्थान हेतु मार्ग प्रशस्त किया है। इस अवसर पर जयकांत उपाध्याय, आनंद मिश्रा, रजनीश यादव, संजय ठाकुर, सीतारमण दुबे, दामोदर सोनी, पिंटू पटैल, पंकज मिश्रा, संतोष जायसवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।