सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आज भाजपा कार्यकर्ता अपनी-अपनी विधानसभा से रन फॉर यूनिटी के तहत राष्ट्रीय एकता दौड़ मे दोडे़


इंदौर, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री गोपीकृष्ण नेमा एवं रन फॉर युनिटी आयोजक पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर अध्यक्ष प्रकाश राठौर ने बताया कि आज 31 अक्टूबर को लोह पुरूष के नाम से प्रसिद्ध सरकार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने के लिये राष्ट्रीय एकता दौड़, रन फॉर युनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सभी विधानसभाओं में एक साथ आयोजित हुआ। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष श्री गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का देश की आजादी में बड़ा योगदान था। आपने आजादी के लिए कढ़ा संघर्ष किया तथा आजादी मिलने तक चैन से नहीं बैठे। आपने देश की एकता के लिए आजादी के बाद देश की सभी छोटी-छोटी रियासतों को एक करने का बड़ा काम किया और आज इसी कारण हमारा देश टुकड़ों में नहीं बटा होकर पूरा देश अखंड भारत कहलाता है । सरदार वल्लभ भाई पटेल का जीवन कई उपलब्धियों से भरा पड़ा है उनके बारे में बताना सूर्य को दीपक दिखाने के समान है। आप सच्चे देशभक्त थे और देश की एकता के लिये जो प्रयास उनके द्वारा किया गया तथा देश की एकता को स्थाई रूप से बनाया। आज गुजरात में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सरदार वल्लभ भाई पटेल की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। इस अवसर पर हम सब उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद करते हैं । उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल अमर रहे के नारे लगाए। फिर सभी ने अपने निश्चित स्थान से एक साथ दौड़ प्रारंभ की।
विधानसभा क्षेत्र क्र. 1 बडागणपति चौराहा से टोरी कार्नर तक विधायक सुदर्शन गुप्ता, कमल वाघेला, जयदीप जैन सभी पार्षदगण एवं मंडल अध्यक्षों ने दौड़ लगाई। क्षेत्र क्र. 2 परदेशीपूरा चौराहा से पाटनीपूरा चौराहे तक विधायक रमेश मेंदोला, गणेश गोयल सभी मंडल अध्यक्ष एवं पार्षदगणों ने देश की एकता के लिए दौड़ लगाई। क्षेत्र क्र. 3 संजय सेतु से सरदार पटेल प्रतिमा तक विधायक सुश्री उषा ठाकुर, जयंत भिसे, मंडल अध्यक्ष पार्षदगण एवं सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं ने दौड़ लगाई। क्षेत्र क्र. 4 स्वामी विवेकानंद प्रतिमा गंगवाल बस स्टेण्ड से प्रताप प्रतिमा महूनाका चौराहा तक नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा महापौर विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, जे.पी.मूलचंदानी, सोनू राठौर, घनश्याम शेर, शंकर यादव, प्रीतमसिंह लूथरा, विजय मालानी प्रकाश राठौर देवकी नंदन तिवारी वरुण पाल ज्योति तोमर ,ज्योति पंडित कंचन गिद्वानी प्रकाश पारवानी राजेश वर्मा आदर्श सचान संकल्प वर्मा सहित सभी पार्षद गण व प्रमुख कार्यकर्ताओं ने देश की एकता और अखंडता के लिए दौड़ लगाई,। क्षेत्र क्र. 5 मुसाखेडी चौराहा से शिवाजी प्रतिमा तक विधायक महेंद्र हार्डिया नगर महामंत्री मुकेश सिंह राजावत सभी मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद व प्रमुख कार्यकर्ताओं ने देश की एकता के लिए दौड़ लगाई,। राऊ विधानसभा अटल बिहारी वाजपेयी उद्यान रिजनल पार्क से पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा भंवरकुआ तक कार्यकर्ता व आमजन दौड़ें। राष्ट्रीय एकता के लिये अपनी-अपनी विधानसभा के अनुसार सभी नगर पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता रन फॉर युनिटी में उपस्थित थे।