आज लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रन फ़ॉर यूनिटी


भारतीय जनता पार्टी विधानसभा 4 द्वारा स्वामी विवेकानन्द जी की प्रतिमा स्थल से लखन दादा की प्रतिमा महूनाका चौराहे तक रन फ़ॉर यूनिटी का आयोजन भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण जी नेमा, महापौर एवं विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह जी गौड़, नगर उपाध्यक्ष सोनू जी राठौर, नगर महामंत्री घनश्याम जी शेर, चुनाव प्रभारी विधानसभा 4 शंकर जी यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश जी राठौर, मीडिया प्रभारी देवकीनंदन जी तिवारी, वरुण पाल, मंडल अध्यक्ष महेश जी कुकरेजा, प्रीतम जी लूथरा, पार्षद ज्योति जी तोमर, कंचन जी गिदवानी, लता जी लड्ढा, विजय जी मालानी, प्रकाश जी पारवानी, ज्योति पंडित, संकल्प जी वर्मा, गौरव परिहार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विवेक गौड़, क्रांति वाजपेयी सहित विधानसभा 4 के अनेक कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ भाजपा नगर अध्यक्ष श्री गोपीकृष्ण जी नेमा, महापौर मालिनी जी गौड़ ने रन फॉर यूनिटी को भारत ध्वज दिखाकर प्रारंभ किया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 में विधायक सुदर्शन गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष कमल वाघेला, भाजपा नेता मांगीलाल रेडवाल के नेतृत्व में बड़ा गणपति मंदिर से टोरी कार्नर तक दौड़ आयोजित की गई।