भाजपा का घर-घर पहुंचकर महाजनसंपर्क अभियान जारी


29 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ अभियान-1 नवम्बर तक निरंतर चलेगा
इंदौर, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष श्री गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर एवं महाजनसंपर्क अभियान प्रभारी नगर प्रभारी सोनू राठौर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी निरंतर कार्य करते हुए हमेशा जनता के मध्य रहती है तथा जनता के सभी कार्यो को करते हुए क्षेत्र के विकास पर ध्यान देती है। इसी कड़ी में प्रदेश संगठन द्वारा प्रदेश की सभी विधानसभाओं में 29 अक्टूबर से 01 नवम्बर तक नगर की सभी छः विधानसभा में विशेष महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की योजनाओं के हितग्राही एवं आम जनता तक प्रत्येक घर में पहुंचकर संपर्क कर रहे है तथा प्रदेश सरकार के द्वारा जनता के हित में किये गये विकास कार्यो को बता रहे है। महाजनसंपर्क अभियान में जब जनता के बीच पहुंचते है तो आमजन स्वंय ही भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करते है और इस बार भी भारतीय जनता पार्टी को अपना मत देने का कहते है।
विधानसभा क्षेत्र क्र. 1 में विधायक सुदर्शन गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष कमल वाघेला, जयदीप जैन, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, विजय बिंजवा, रमाकांत गुप्ता तथा सभी पार्षदों के साथ अपनी विधानसभा में जनसंपर्क कर रहे।
विधानसभा क्षेत्र क्र. 2 में विधायक रमेश मेंदोला, महामंत्री गणेश गोयल, मंत्री सविता पटेल, गायत्री गोगड़े, डॉ. श्रद्धा दुबे, मंडल अध्यक्ष सुजानसिंह शेखावत, ब्रजेश शुक्ला, अवधेश शुक्ला, हरिहर पाण्डे तथा प्रमुख कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसंपर्क कर भाजपा के लिये समर्थन मांग रहे है।
विधानसभा क्षेत्र क्र. 3 में विधायक सुश्री उषा ठाकुर, जयंत भिसे, मंडल अध्यक्ष, पार्षद व प्रमुख कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसंपर्क कर प्रदेश सरकार द्वारा किये गये विकास कार्य बताकर भाजपा के लिये समर्थन प्राप्त कर रहे है।
विधानसभा क्षेत्र क्र. 4 में महापौर, विधायक मालिनी गौड़, सोनू राठौर, घनश्याम शेर, शंकर यादव, गुलाब ठाकुर, मंडल अध्यक्ष प्रीतमसिंह लूथरा, महेश कुकरेजा, प्रकाश राठौर सहित सभी पार्षद एवं प्रमुख कार्यकर्ता क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर पार्टी द्वारा कराये गये विकास कार्यो और प्रदेश सरकार की योजनाओं से लांभावित आमजनों के बारे में बताकर पार्टी के लिये समर्थन मांग रहे है।
विधानसभा क्षेत्र क्र. 5 में विधायक महेन्द्र हार्डिया, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, नानूराम कुमावत, पदमा भोजे, मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा, दिनेश सोनगरा, नंदकिशोर पहाडिया, सभी पार्षद एवं प्रमुख कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क कर समृद्ध मध्यप्रदेश के लिये समर्थन मांग रहे है।
विधानसभा क्षेत्र राऊ में पूर्व विधायक जीतू जिराती, मधु वर्मा, रवि रावलिया, अभिषेक बबलू शर्मा, वीणा शर्मा, जयश्री जातेगांवकर, मंडल अध्यक्ष मंदीपसिंह बाजवा, मनस्वी पाटीदार, नारायण पटेल, घनश्याम नारोलिया सहित प्रमुख कार्यकर्ता क्षेत्र के प्रत्येक घर में पहुंचकर भाजपा के लिये समर्थन जुटा रहे है।
समृद्ध मध्यप्रदेश कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विधानसभा में रथ घुमाया जा रहा है। प्रत्येक वार्ड में पेटियां रखी गई है जिसमें प्रदेश के विकास के लिये आमजन के सुझाव लिये जा रहे है।