जबलपुर की चारों विधानसभाओं में घर घर पहुचे भाजपा कार्यकर्ता



जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष संपर्क अभियान के दूसरे दिन शहर की चारों विधानसभाओं के बूथों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने संपर्क किया और भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर जनता से चर्चा करते हुए भविष्य के समृद्ध मध्यप्रदेश के लिए सुझाव भी मांगे गए तथा कमल दीपावली मनाने का संदेश पत्र भी दिया। विशेष संपर्क अभियान में राज्यमंत्री श्री शरद जैन ने उत्तर विधानसभा अंतर्गत हनुमानताल, कमला नेहरू नगर क्षेत्र में संपर्क किया इस दौरान उनके साथ पार्टी के कार्यकर्ता घर घर पहुँचे। केंट विधानसभा में विधायक अशोक रोहाणी के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने रांझी क्षेत्र के 24 बूथों में संपर्क करते हुए लोगों से मुलाकात की। इसी तरह पश्चिम एवं पूर्व विधानसभा में जिला पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों एवं पार्षदों के साथ कार्यकर्ताआें ने घर घर संपर्क किया।

राज्यमंत्री श्री शरद जैन ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश को बीमारू से विकसित बनाने हमारे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपना सर्वोच्च दिया है और हमारी सरकार ने हर वर्ग के लिये कार्य किया है आने वाले समय में हमारा प्रदेश कैसा होगा और आप सभी की भागीदारी भी उसमें सुनिश्चित हो इसीलिये आप अपने सुझाव भी हमें दें साथ ही अपना समर्थन पार्टी को दें ताकि चौथी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बन सके। विधायक श्री अशोक रोहाणी ने इस अवसर पर कहा प्रदेश प्रदेश की लाखों जनता के कल्याण और अंतिम व्यक्ति तक के उत्थान की चिंता हमारे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कर रहे हैं। आप सभी ने जिस तरह अपना योगदान और सहयोग भाजपा को किया है आगे भी करेंगे इसी विश्वास के साथ हम आपके बीच आये हैं साथ ही आपके जो सुझाव हैं उन्हें भी संगठन तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। इस अवसर पर राजेश मिश्रा, आनंद मिश्रा, पंकज दुबे, अजय तिवारी, विकास पटैल, सुनील जैन, सोनू वर्मा संजय ठाकुर, सीतारमण दुबे, दामोदर सोनी, अनिल वर्मा, संजय जायसवाल, संजय नाहतकर, के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर संपर्क किया।