विशेष संपर्क अभियान के दूसरे दिन प्रदेश भर में जनसंपर्क जारी

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी विशेष संपर्क अभियान के तहत आज प्रदेश भर में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर घर-घर संपर्क किया। संपर्क के दौरान भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर जनता से चर्चा करते हुए भविष्य के समृद्ध मध्यप्रदेष के लिए सुझाव भी मांगे गए। भोपाल के शाहपुरा सेक्टर सी में पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं विधायक श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह ने विशेष संपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर जनसंपर्क कर केंद्र और प्रदेश सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।


ग्वालियर में मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा ने दक्षिण विधानसभा में आज जनसंपर्क अभियान में भाग लिया और एक चाय एक राय मैं जनता के बीच उपस्थित हुए। मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने आज गदाईपुरा में 11, 12, 15 नंबर वार्ड में घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क किया।

सागर में आज प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक श्री प्रदीप लारिया ने मकरोनिया, पामाखेड़ी, गीदवानी में जनसंपर्क किया।
जबलपुर में विशेष संपर्क अभियान के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर संपर्क किया। इस अभियान के तहत पार्टी जनप्रतिनिधि सभी कार्यकर्ताओं के साथ बूथों में प्रत्येक हितग्राही एवं मतदाता के घर पहुंचे और उनसे भाजपा सरकार के किये कामों को बताया तथा कमल दीपावली मनाने का संदेश पत्र भी दिया। विशेष संपर्क अभियान में उत्तर विधानसभा अंतर्गत हनुमानताल एवं लार्डगंज क्षेत्र में राज्यमंत्री श्री शरद जैन के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता घर-घर पहुँचे। केंट में विधायक श्री अशोक रोहाणी ने रांझी क्षेत्र के 22 बूथों में विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत घर घर पहुँचकर जनसंपर्क किया। इसी तरह पश्चिम एवं पूर्व विधानसभा के बूथों में मंडल एवं वार्ड के कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क किया।