भाजपा सरकार जनसामान्य की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है

विशेष संपर्क अभियान में चारों विधानसभाओं में घर घर पहुचे भाजपा कार्यकर्ता

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक विधानसभा में चार दिवसीय विशेष संपर्क अभियान की शुरूआत आज 29 अक्टूबर से हुई। इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता शहर के सभी बूथों में प्रत्येक हितग्राही एवं मतदाता के घर पहुंचे और उनसे भाजपा सरकार के किये कामों को बताया तथा कमल दीपावली मनाने का संदेश पत्र भी दिया। विशेष संपर्क अभियान में उत्तर विधानसभा अंतर्गत सराफा एवं मिलौनीगंज क्षेत्र में राज्यमंत्री श्री शरद जैन के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता घर घर पहुँचे। पूर्व में विधायक अंचल सोनकर ने तिलक एवं मुखर्जी मंडल के वार्डों में विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत घर घर संपर्क किया। इसी तरह पश्चिम एवं केंट विधानसभा के बूथों में मंडल एवं वार्ड के कार्यकर्ताओं ने घर घर संपर्क किया। राज्यमंत्री श्री शरद जैन ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा की प्रदेश एवं केन्द्र सरकार विकास के लिये संकल्पित है तथा अनेकों जनकल्याणकारी योजनाआें से गरीब, मजदूर, माताएं बहिनें एवं मध्यम वर्ग के लोगों का हित करने का प्रयास हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा किया जा रहा है। श्री जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज जी की योजनाएं मूर्त रूप ले रहीं हैं और जन-जन तक इसका लाभ पहुंच रहा है। प्रदेश का कोई भी वर्ग अब सरकार की योजनाओं से अछुता नहीं है। विगत 14 वर्षां में भाजपा की सरकार ने मध्यप्रदेश को विकासशील प्रदेश बनाने के साथ प्रदेशवासियों के कल्याण की चिंता की है ।


विधायक श्री अंचल सोनकर ने इस अवसर पर कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार लगातार इस बात के लिए प्रयासरत है कि समाज के पिछड़े, गरीब और उस वर्ग को उसका हक मिले जिसका वह हकदार है। इस अवसर पर राजीव राठौर, सतेन्द्र शर्मा, पिंटू पटैल, शंकर श्रीवास्तव, संतोष जायसवाल, पंकज मिश्रा, सुभाष शुक्ला, शब्बीर अंसारी, संजय ठाकुर, सीतारमण दुबे, दामोदर सोनी, अनिल वर्मा, संजय जायसवाल, संजय नाहतकर के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर संपर्क किया।