जिलेभर में 1642 बूथ स्तर पर एक साथ प्रारंभ हुआ विशेष सपंर्क अभियान

– प्रदेश व केंद्र सरकार के हितग्राहियों ने भाजपा पर जताया भरोसा
– भाजपा जिलाध्यक्ष परसराम चौहान, जिला प्रभारी जय पटेल सहित नेताओं ने किया घर-घर संपर्क
खरगोन। भारतीय जनता पार्टी के 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलने वाले विशेष संपर्क अभियान की सोमवार से शुरुआत हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष परसराम चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों के एक हजार 642 बूथ स्तर पर प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं के हितग्राहियों के घर-घर जाकर संपर्क किया। हितग्राहियों ने भाजपा सरकारों की योजनाओं व कार्यों पर भरोसा जताते हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों को आशीर्वाद देने के लिए आश्वस्त किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया सोमवार से प्रारंभ जिले के सभी बूथों पर चलने वाले विशेष जनसंपर्क अभियान के प्रथम चरण में बूथ संयोजक, समिति सदस्य, ग्राम व नगर केंद्र पालक-संयोजक, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। खरगोन नगर के रहीमपुरा पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष परसराम चौहान, व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक कल्याण अग्रवाल, प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना प्रकोष्ठ जिला संयोजक जितेंद्र जाट, वार्ड पार्षद नीलाबाई सांवले, संदीप निगम, मयंक जिंदल आदि ने भेंट की। प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना संबल, आयुष्मान भारत योजना, उज्जवला योजना, मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, किसान समृद्धि योजना, भावांतर योजना सहित प्रदेश व केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों ने कहा भाजपा अपने वादों पर खरी उतरी हैं। सरकारें अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति का कल्याण कर रही है। योजनाएं सबका साथ, सबका विकास करने में सक्षम हैं। हमारा वोट भाजपा प्रत्याशी को ही जाएगा। इसी प्रकार खरगोन विधानसभा प्रभारी प्रकाश रत्नपारखी, सीसीबी अध्यक्ष रणजीतसिंह डंडीर, जिला मंत्री जय पाटीदार, नपा उपाध्यक्ष कन्हैया कोठाने, एल्डरमेन सतीश कुप्पा, वार्ड पार्षद किशोर पुजारी, नगर मंडल महामंत्री मुकेश राठौर, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला संयोजक पारिंद्र शर्मा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राकेश आलीवाल आदि ने वार्ड-10 के हितग्राहियों से भेंट की। राज्यमंत्री व खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बद्री पाटीदार, मंडल अध्यक्ष नारायण जवरा, महामंत्री माणकचंद पाटीदार, राजेश सागोरे आदि कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने ग्रामीण मंडल के गांवों में पहुंचकर हितग्राहियों से भेंट की।

हितग्राहियों से लिया विजयश्री का आशीर्वाद
खरगोन शहर में जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण इंगले, जिला मंत्री राजेश रावत, कार्यालय मंत्री हेमराज पाटीदार, सहकार्यालय मंत्री जितेंद्र त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष ललित सोनी, मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार, नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश पंड्या, महामंत्री अनिल गुप्ता, जीपी पंवार, उपाध्यक्ष रितेश पटवा, अनिल कुशवाह, मंत्री प्रेम जाधम, केंद्र संयोजक धर्मेंद्र वाघे आदि ने विभिन्न वार्डों में पहुंचकर जनसंपर्क किया। जेतापुर क्षेत्र स्थित वार्ड-7 में विधानसभा पूर्णकालिक नवीन कुवादे, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री आलीवाल, प्रवासी कार्यकर्ता टेनु फेगड़े, वार्ड पार्षद भगवान सोलंकी, अशोक सोलंकी, महेश रोकड़े आदि ने जनसंपर्क किया। वार्ड-2 में जिला मंत्री जय पटेल, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक दिनेश रघुवंशी जनसंपर्क करने पहुंचे। कसरावद विधानसभा क्षेत्र के काटकूर में अभियान प्रभारी साधना बड़ोले, मंडल अध्यक्ष शिवराम पटेल, पालक सत्येंद्र यादव, संयोजक बलराम पाटीदार, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सरिता पाटीदार, मंत्री शीला पटेल, कुसुम पाटीदार, मंडल अध्यक्ष निर्मला वर्मा, रेखा चौहान आदि ने हितग्राहियों से संपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के हितग्राहियों के चरण स्पर्श कर उनसे विजयश्री का आशीर्वाद लिया।