टाउन हॉल कार्यक्रम को सफल बनाएं युवा मोर्चा कार्यकर्ता- देवेश शर्मा


ग्वालियर। युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की नींव है, नींव मजबूत होगी तो भारतीय जनता पार्टी मजबूत होगी। आने वाला चुनाव संगठन का चुनाव है, इस चुनाव को भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से लडेगी। उक्त उद्गार आज भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने मोदी हाउस में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा की पूर्व विधानसभा की बैठक में कही। श्री शर्मा ने बताया कि आगामी आने वाला कार्यक्रम टाउन हॉल है, टाउन हॉल कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभाओं में मा. मुख्यमत्री शिवराज सिंह चौहान जी लाइव रहेंगे। इस कार्यक्रम में संख्या की दृष्टि से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोडना है जितनी ज्यादा संख्या बल होगी विरोधी पार्टियों के हौंसले इतने ही पस्त होंगे और भारतीय जनता पार्टी को फायदा होगा।
उन्होंने कहा कि सभी युवाओं की जिम्मेदारी है मेडिकल सभागार पूरा भर जाए और सभागार के बाहर भी हजारों की संख्या में युवा उपिस्थत रहे। युवाओं को बताना चाहता हूं आजकल फेसबुक पर कांग्रेस द्वारा एडिट कर गलत खबरों को प्रचार किया जा रहा है। हमारे भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इन खबरों का तुरंत जवाब दें और उनकी शिकायत करें ताकि कांग्रेस का झूठ उजागर हो सके। टाउन हॉल कार्यक्रम में संख्या की दृष्टि से जिस कार्यकर्ता की जितनी क्षमता है उतनी संख्या बल लेकर आए।
श्री शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बस्ती जनसंपर्क अभियान चलाएं इसमें नये मतदाता, नये किरायेदार और जो भी नया व्यक्ति आप की बस्ती या पडोस में आया हो उनसे संपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट डालने की अपील करें, जब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा संपर्क किया जाएगा तो निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी को फायदा होगा और मध्य प्रदेश में 200 बार करने से कोई नहीं रोक सकता और 2019 में फिर से मोदी जी केंद्र मे सरकार बनाएंगे कांग्रेस तो क्या कोई पार्टी भी नहीं रोक सकती।
इस अवसर पर साडा अध्यक्ष राकेश जादौन ने भी सभी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विवेकप्रताप सिंह चौहान ने बताया कि टाउन हॉल कार्यक्रम 28 अक्टूबर को सुबह 11 बजे मेडिकल सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर यूपी के प्रदेश प्रवक्ता शलमणि त्रिपाठी, जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी, रामेश्वर भदौरिया, विवेक प्रताप सिंह चौहान मंचासीन थे।
बैठक का संचालन युवा मोर्चा महामंत्री हरीश यादव ने एवं आभार अजय गुप्ता ने व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे। एक अन्य विज्ञप्ति के अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा की दक्षिण विधानसभा और ग्वालियर पूर्व विधानसभा की बैठक भी टाउन हॉल कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित हुई।