कमलनाथ पर कांग्रेस को भरोसा नहीं इसीलिए बनाए चार कार्यवाहक अध्यक्ष : राकेश सिंह

कांग्रेस के नेताओं को पार्टी पर भरोसा नही : राकेश सिंह
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री राकेश सिंह ने कहा पार्टी ने जब मुझे अध्यक्ष बनाया उसी समय कांग्रेस ने श्री कमलनाथ को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था, लेकिन कांग्रेस को श्री कमलनाथ पर भरोसा नहीं था इसीलिए उनके साथ चार कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ओर बना दिए। श्री सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी के शासन में समाज के सभी वर्गों का विकास की कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई है। इन योजनाओं के जरिए समूचे प्रदेश का विकास हुआ हैं। उन्होंने कहा हमारे मुख्यमंत्री आपसे आशीर्वाद मांगने आए हैं उन्हें भरपूर आशीर्वाद दें ताकि चौथी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बने।