कहो दिल से शिवराज सिंह जी फिर से – सुश्री राजलक्ष्मी

ग्वालियर। कहो दिल से मोदी जी फिर से, यह सन्देश लेकर तमिलनाडु से दिल्ली तक की 4 हजार 24 किलोमीटर की यात्रा तय कर चुकी सुश्री राजलक्ष्मी ने इस बार कहो दिल से शिवराज सिंह फिर से का नारा देते हुए आज ग्वालियर से बुलट पर अपनी यात्रा प्रारंभ की। इस यात्रा में वे मध्यप्रदेश के 32 जिलों का प्रवास करते हुए, 5 या 6 नवम्बर को राजधानी भोपाल पहुंचेंगी। लगभग तीन हजार दो सौ किलोमीटर लंबी इस यात्रा में मध्यप्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का विजय संकल्प जन-जन तक पहुंचायेंगी। नारी के शक्ति स्वरूप को प्रदर्शित करते हुए आज ग्वालियर स्थित राजमाता विजया राजे समाधि स्थल अम्मा महाराज की छत्री पर अपनी ताकत से चार पहिया वाहन को खींचकर चलाया। जिस पर सभी ने उनका अभिनन्दन किया। इससे पहले सुश्री राजलक्ष्मी जी के ग्वालियर आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने उनका स्वागत किया। ग्वालियर से शुरू हुई यात्रा को श्री शर्मा ने हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित थीं। युवा मोर्चा के साथी चौधरी डाबा तक यात्रा को छोडने गए, इसके बाद यात्रा शिवपुरी के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री देवेश शर्मा, महामंत्री शरद गौतम, महेश उमरैया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती खुशबू गुप्ता, महामंत्री श्रीमती रेशू राजावत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री विवेक प्रतापसिंह चौहान, वीर सावरकर मण्डल के अध्यक्ष श्री जयंत शर्मा, महामंत्री रमाकांत महते महिला मोर्चा की ओर से अनुराधा घोड़के, सुमन चौरसिया, किरण भदौरिया, डॉली जैन, सुधा राजावत, शीला दीक्षित, नीलिमा शिंदे, मिथिलेश बघेल, रश्मि शर्मा आदि उपस्थित रहीं।