हमारी सफलता का कारण ही एकजुटता है – श्री विनय सहस्त्रबुद्धे

इंदौर, भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आज भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्री विनय सहस्त्रबुद्धे ने पत्रकार-बधुओं से चर्चा करते हुए बताया कि हमारी पार्टी प्रत्येक चुनाव को गंभीरता से लेती है। प्रमाणिकता के साथ हमारा कार्यकर्ता जनता के बीच जाता है। मेहनत करता है हमारी सफलता का कारण ही एकजुटता है, हम सब साथ मिलकर कार्य करते है। जब 2003 में प्रदेश में 10 साल के अंतराल के बाद पहले वाली सरकार के अकर्मण्यता के बाद भाजपा की सरकार बनी। जिसमें जनता की मूलभूत सुविधाएं सड़क, बिजली, पानी की पूर्ति की गई, जिससे जनता का सीधा संबंध था। इसी के परिणाम स्वरूप 2008 में हम पूरी प्रमाणिकता के साथ सरकार में आये और मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से निकालकर विकासशील मध्यप्रदेश बनाया। 2013 में हम अपने काम की बदोलत फिर से सरकार में आये। यह जनता के विश्वास का परिणाम ही था। तब हमने प्रदेश की बुनियादी संरचनाओं को तगड़ा बनाते हुए कार्य किया। सिंचाई योजना, नदी जोड़ों अभियान जैसे कई विकास कार्यो पर जोर देकर सरकार ने काम किया। अब 2018 में हम मध्यप्रदेश को समृद्ध बनाने हेतु पूरे आत्म विश्वास के साथ जनता से आशीर्वाद मांग रहे है। इस बार हम प्रदेश की जनता के जीवन स्तर को सुधार समृद्ध मध्यप्रदेश व जनता की समृद्धि के लिये कार्य करने का संदेश देते हुए जनता के बीच पहुंच रहे है।
आपने कहा कि लोगों के जीवन में समृद्धता लाने के संदेश के साथ, तीन दिन पूर्व ही हमने प्रदेश को समृद्धि व विकास की ओर जाने की अपील के साथ जनता के सुझाव मांग रहे है, जिसमें एक ही एक सभा में 250 से ज्यादा सुझाव आये और अभी तक 17 हजार से अधिक सुझाव जनता की ओर से आ चुके है। आपने कहा कि इसी के साथ प्रत्येक जिले व केन्द्र में हम नव मतदाता सम्मेलन करेंगे, जिसमें नवमतदाताओं को प्रदेश में भाजपा के योगदान से परिचय कराया जायेगा। अभाव के प्रदेश को प्रभाव वाले प्रदेश में लाने का कार्य हमने किया है। पूरे प्रदेश में हर बूथ पर समाज के सारे वर्गो तक पहुंचकर केन्द्र व प्रदेश की जनता को लाभ पहुंचाने वाली सारी योजनाओं की जानकारी देकर भाजपा के समर्थन में सभी को जोड़ेंगे। प्रगति का रथ, प्रगति की यात्रा, मध्यप्रदेश में इसी तरह निरंतर चलती रहेगी। आपने कहा कि हमारे कार्यकर्ता दीपावली की शुभकामनाओं के साथ एक पत्र प्रत्येक परिवार में पहुंचाकर विकास के लिये भाजपा के पक्ष में समर्थन जुटाने का कार्य करेंगे। देश व प्रदेश में विकास का यह रथ निरंतर चलता रहे, इसलिये देश में मोदीजी और प्रदेश में शिवराजजी को चुनने का आग्रह करते हुए जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का निवेदन करेंगे। आपने प्रश्नों के जवाब देते हुए कहा कि हम संतों का आदर करते है, जो हमारे साथ है। और जो हमें छोड कर चले गये उन सभी का। यह चुनाव का समय है, यह सब चलता रहेगा। आस्था क्यों खंडित हो रही है। यह तो वो ही बताये। चुनाव के पहले सुझाव लेना, यह पार्टी तक सीमित नहीं रखना है। इस दायरे को बढ़ाते हुए आम व्यक्ति तक ले जाना हमारा उददेश्य है। 2018 में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी।