इंदौर विश्व के महत्वपूर्ण 5 शहरों में शामिल होगा: मुख्यमंत्री

इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा जब इंदौर शहर की विधानसभाओं में निकली तो चारों ओर मुख्यमंत्री के स्वागत और अभिनंदन को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ जनता में अपार उत्साह और समर्थन देखने को मिला। स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंदौर के विकास में कोई कमी नहीं आने दूंगा। आने वाले 5 साल में हम इंदौर को विश्व के 5 सबसे बेहतर शहरों में से एक बनाएंगे।

इंदौर बढ़ेगा तो मध्य प्रदेश बढ़ेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 10 वर्षों में मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था, हमने 15 वर्षों में बीमारू राज्य को विकसित राज्य बनाया है। आने वाले 5 वर्षों में विकसित मध्य प्रदेश को समृद्ध मध्य प्रदेश बनाएंगे। उन्होंने जनता से आव्हान करते हुए कहा कि समृद्ध मध्य प्रदेश के लिए आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को चुने। उन्होंने कहा कि इंदौर मेरे सपनों का शहर है इसके बेहतर विकास के लिए हमने कई योजनाएं बनाई है। आज स्वच्छता में मध्य प्रदेश देश में नंबर वन है तो उसका श्रेय यहां की जनता को जाता है ,जिन्होंने इंदौर को लगातार दो बार देश में नंबर वन बनाया। उन्होंने कहा कि इंदौर बढ़ेगा तो मध्य प्रदेश बढ़ेगा ।

स्वागत के लिए छुट्टी में भी खुले रहे व्यापारिक प्रतिष्ठान
रविवार को मुख्यमंत्री जनता का आशीर्वाद लेने के लिए इंदौर शहर में थे। अमूमन रविवार को व्यापारिक प्रतिष्ठानों का अवकाश रहता है लेकिन मुख्यमंत्री जी की जन आशीर्वाद यात्रा की अगवानी और मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर स्वेच्छा से व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान खुले रखे। विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने मंच लगाकर मुख्यमंत्री जी का स्वागत कर पुष्प वर्षा की। वहीं कन्यादान योजना की लाभार्थी बहनों भी अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री जी के स्वागत करने के लिए पहुंची थी।

अल्पसंख्यक के भाइयों ने किया मुख्यमंत्री का इस्तकबाल
इंदौर में जन आशीर्वाद यात्रा के स्वागत के लिए समाज का हर वर्ग और तपका शामिल हुआ। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मंच लगाकर पारंपरिक तरीके से मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया। विधानसभा क्रमांक एक-तीन और चार में मुस्लिम भाइयों ने मंच लगाकर मुख्यमंत्री जी का पुष्प हार पहनाकर इस्तकबाल किया। वहीं स्वागत बैनर लगाकर अपनी भावनाएं भी अल्पसंख्यक भाइयों ने व्यक्त की। जब जनआशीर्वाद यात्रा इंदौर शहर के मुख्य मार्गो से निकली तो कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर गर्मजोशी के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया और जोरदार आतिशबाजी की।

पारंपरिक वेशभूषा में पहुंची युवतियां और कलाकार
जनआशीर्वाद यात्रा वैशाली नगर, अन्नपूर्णा नगर होते हुए छत्री बाग और राजवाड़ा तक पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने मंच से पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। स्वागत से अभीभूत मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आपने फूलों से मेरा स्वागत किया है। आपकी राहों में कभी कांटे नहीं आने दूंगा। रोड शो जब विधानसभा क्र. 4 में पहुंचा तो शीतला माता बाजार में युवक और युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में नाचते-गाते आगे-आगे चल रहे थे।