मध्यप्रदेश की सड़कें, बिजली और पानी को लेकर बात होती थी तो संकोच और शर्म का अनुभव होता था – श्री राकेशसिंह

सड़क, बिजली, पानी की बात पर शर्म आती थी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेशसिंह ने कहा कि 2003 के समय मध्यप्रदेश को बीमारू प्रदेश कहा जाता था। विकास को लेकर भविष्य की कल्पना के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता था। मध्यप्रदेश की सड़कें, बिजली और पानी को लेकर बात होती थी तो संकोच और शर्म का अनुभव होता था। लेकिन आज हम अगर गर्व के साथ यहाँ खड़े हैं तो इसका एक मात्र कारण मध्यप्रदेश की जनता का भाजपा को दिया आशीर्वाद है। भाजपा की सरकार ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान के नेतृत्व में इन 15 वर्षों में जो विकास किया है वह भूतो न भविष्यति है। देश में आज मध्यप्रदेश की गिनती उन राज्यों में होती है जिसने तेजी से विकास किया और विकास के मामले में सिर्फ सड़कें, बिजली ही नहीं बल्कि आजादी के 60 साल बाद भी न्याय की प्रतीक्षा कर रहे व्यक्ति का आर्थिक सामाजिक उत्थान का काम मुख्यमंत्री ने एक जुनून के रूप में किया है।

हर साल जनता के सामने रखेंगे रिपोर्ट कार्ड
श्री राकेश सिंह ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि अब मध्यप्रदेश आने वाले कल को समृद्ध प्रदेश के रूप में देश और दुनिया से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि समृद्ध मध्यप्रदेश के लिए जनता से सुझाव मांगे जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा में 20 से अधिक स्थान तय किए हैं, जहां लोग लिखित में सुझाव दे सकेंगे और फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर से अपने सुझाव भी दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में चैथी बार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद हर साल एक रिपोर्ट कार्ड के साथ शिवराजजी जनता के बीच जाएंगे और बताएंगे की जनता के सुझावों को मूर्त रूप देने का काम भाजपा सरकार ने किया है। श्री सिंह ने कहा कि जनता की, जनता के लिए, जनता के हितों के लिए काम करने वाली सरकार के रूप में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार काम कर रही है। उन्होंने पूर्ण विश्वास दिलाते हुए कहा कि आने वाले समय में भी भाजपा की सरकार प्रदेश को समृद्ध बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेगी और जनता के सुझावों पर अमल करने का काम करेगी।