समर्द्ध मध्यप्रदेश अभियान अंतर्गत भाजपा का “मेरा सुझाव मेरा चुनाव” कार्यक्रम में प्रबुद्ध वर्ग ने दिए सुझाव

जबलपुर। मध्यप्रदेश को समर्द्ध बनाने और आपका प्रदेश कैसा हो इस हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा समर्द्ध मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत मेरा सुझाव- मेरा चुनाव कार्यक्रम का आयोजन रविवार 21 अक्टूबर को समदड़िया होटल बराट रोड में किया गया। भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कर वरिष्ठ नेताओं का संदेश सुनाया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष श्री जीएस ठाकुर ने इस अवसर पर कहा मध्यप्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान लगातार प्रयासरत है और आने वाला प्रदेश समर्द्ध प्रदेश हो और आपकी राय में मध्यप्रदेश कैसा हो इसमे प्रबुद्ध वर्ग की राय को शामिल करने भाजपा द्वारा मेरा सुझाव – मेरा चुनाव कार्यकम का आयोजन पूरे प्रदेश में एक साथ एक समय पर किया गया। कार्यकम में जिले में प्रबुद्ध नागरिको को आमंत्रित कर उन सुझाव लिए गए। श्री ठाकुर ने बताया हर जिले में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया और मुख्य कार्यकम भोपाल भाजपा कार्यालय में किया गया जिसमे मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष साँसद श्री राकेश सिंह, प्रदेश चुनाव समिति प्रभारी केंद्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विनय सहस्त्रबुद्धे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री संबित पात्रा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने कार्यक्रम की शुरुआत की जिसका सीधा प्रसारण भी कार्यक्रम में किया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जनो, युवाओ एवं महिलाओ ने अपने सुझाव दिए।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री शरद जैन, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, महापौर डॉ स्वाति गोडबोले, विधायक अशोक रोहाणी, अविवि निगम उपाध्यक्ष एसके मुद्दीन, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, अखिलेश जैन, संदीप जैन, राजेश मिश्रा, शिवराम बेन, सुषमा जैन, सुरेंद्र राठौर, डॉ अश्वनी त्रिवेदी, अजय तिवारी, पंकज दुबे, जय सचदेवा, शरद दीक्षित, आशा करोसिया, संतोषी ठाकुर, अंजू भार्गव, दुर्गा उपाध्याय, रिजवान अंसारी, सब्बीर अंसारी, सुधा तिवारी, डिम्पी विश्वकर्मा, रश्मि कक्कड़ के साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।