शहर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन

2000 से अधिक स्वयंसेवकों ने पथ संचलन में लिया भाग
विभिन्न संस्थाओ ने किया पुष्पों से स्वागत
शहर के मुख्य मार्गो से निकला पथ संचलन

विजयादशमी के अवसर पर निकलने वाला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन रविवार को शहर में भी निकला। पथ संचलन में स्वयं सेवक अनुशासनबध्द होकर कदमताल करते हुए शहर के प्रमुख मार्गो से निकले।जगह-जगह विभिन्न संस्थाओं ने पूष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। विवार सुबह आरएसएस का पथ संचलन राजीव गांधी सिविक सेंटर से प्रारंभ हुआ। शस्त्र पूजन और बौद्धिक के बाद स्वयं सेवक कदमताल करते हुए शहर में निकले। वे अनुशासन में कदमताल करते हुए चले। शहर में विभिन्न क्षेत्रों में पथ संचलन का कई धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।