भाजपा कार्यालय दिनभर चला रायसुमारी का दौर


तीनों विधानसभा से अपेक्षित पदाधिकारियों ने दिये नाम

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में गुरूवार के दिन रायसुमारी का दौर दिन भर चला। जिले के तीनों विधानसभा से अपेक्षित कार्यकर्ताओं ने अपने पसंद के दावेदारों के नामों की पर्ची बनाकर आये हुए पार्टी के नेताओं के समक्ष प्रस्तुत किया। रायसुमारी के लिए भाजपा प्रदेष के नेतृत्व में भाजपा के राज्यसभा सांसद कैलाष सोनी तथा भाजपा प्रदेष मंत्री सतेन्दु्र तिवारी प्रत्याषियों की रायसुमारी के लिए अनूपपुर पहुॅचंे जहां पर उन्होने भाजपा जिला अध्यक्ष आधाराम वैष्य की उपस्थिति में कोतमा, अनूपपुर, पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों से रायसुमारी के लिए नामों की पर्ची ली गई। अनूपपुर विधानसभा से रामदास पुरी, रामलाल रौतेल, अमोल सिंह, बिसाहू लाल रौतेल के नामों पर पदाधिकारियेां ने अपने विचार पर्ची के माध्यम से व्यक्त किये। इसी तरह से कोतमा से राजेष सोनी, अजय शुक्ला, लवकुष शुक्ला, दिलीप जायसवाल, बृजेष गौतम जैसे बड़े नामों के साथ अन्य कई दावेदारोें के प्रति लोगों ने अपना मत प्रस्तुत किया। पुष्पराजगढ़ विधानसभा से सुदामा सिंह, हीरा सिंह श्याम के अलावा अन्य दावेदारों को लेकर अपनी राय रखी। भाजपा संगठन ने विधानसभा के लिए दावेंदारी कर रहे है प्रत्याषियों में हर पदाधिकारियों को तीन नाम देने के लिए कहा गया था। जिसके आधार पर आपेक्षित पदाधिकारियों ने अपने-अपने विधानसभा से तीन-तीन नामों को चुनकर रायसुमारी के लिए आये भाजपा पदाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किये। रायसुमारी में भाजपा के जिला पदाधिकारी प्रदेष पदाधिकारी, प्रदेष कार्य समिति के सदस्य, मंडल अध्यक्ष, दो पूर्व मंडल अध्यक्ष, महामंत्री तथा मोर्चा के जिला अध्यक्षों को शामिल किया गया। सबसे ज्यादा कोतमा विधानसभा से दावेदारों और समर्थको की भीड़ भाजपा कार्यालय में दिखाई दी। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेष कार्यसमिति सदस्य अनिल गुप्ता, बृजेष गौतम, भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाष द्विवेदी, संभागीय मीडिया प्रभारी आर.एन.त्रिपाठी, जिला महामंत्री भूपेन्द्र सिंह सेंगर, जिला उपाध्यक्ष अषोक लाल, उमेष मिश्रा के अलावा भाजपा के पदाधिकारी तथा मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेष सिंह के द्वारा दी गई।