विजयादशमी पर्व असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय : राकेश सिंह


भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने विजयादशमी के मांगलिक पर्व पर पार्टी के कार्यकर्ता एवं प्रदेश की जनता के मंगल की कामना की है। उन्होंने कहा कि विजयादशमी भगवान रामजी की रावण पर अभूतपूर्व विजय का उत्सव है जो हमें कत्र्तव्य पथ पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने पार्टी जन को दशहरा की बधाई देते हुए समाज सेवा में निरंतर तत्पर रहने का आव्हान किया है।