मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी विजयादशमी की बधाईयाँ


भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने सभी नागरिक बंधुओं, श्रद्धालुओं को विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि विजयादशमी समृद्धशाली भारतीय संस्कृति का प्रतीक पर्व है। जनमानस के आराध्य भगवान श्रीराम ने अहंकार के प्रतीक रावण का वध कर लंका विजय की थी। यह अपने अंदर की बुराईयों का दहन करने का अवसर है।नागरिकों का जीवन समृद्धि और खुशहाली से भरपूर रहे। यही ईश्वर से प्रार्थना है। उन्होंने सभी को दीपोत्सव की भी अग्रिम बधाईयाँ दीं।