7 विधानसभा क्षेत्रों से अपेक्षित कार्यकर्ताओं से गोपनीय तरीके से जाने संभावित प्रत्याशियों के नाम

धार। ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष वरिष्ठ नेता विजेंद्र सिंह सिसोदिया व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व महापौर श्रीमती कृष्णा गौर ने विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के चयन हेतु बुधवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में अपेक्षित वर्ग के कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। भाजपा संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सर्वप्रथम विधानसभावार सभी को संगठन की भावना से अवगत कराया गया और इसके बाद इन्हें 1-1फार्म सौंपे गए। जिसमे इन्होंने पूरी गोपनीयता बरतते हुए बारी बारी से तीन नाम सुझाये और दोनों पर्यवेक्षक को सौंप दिए। दिए गए फार्म में अपना नाम विधानसभा क्षेत्र व दायित्व के साथ 3 उम्मीदवारों के नाम उल्लेखित करने हेतु कहा गया था ।इनमे से कोई भी अपने नाम का सुझाव नही दे सकता था। रायशुमारी में विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, मोर्चा व प्रकोष्ठ के प्रमुख, प्रदेश व जिला पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, विधायक, राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व सहसंयोजक आदि को शामिल किया गया था। एक विधानसभा क्षेत्र से औसतन 20 से 40 लोगों ने रायशुमारी में भाग लेकर संभावित प्रत्यशियों के नाम सुझाये। रायशुमारी के दौरान पूर्व सांसद विक्रम वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राज बर्फा, सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर,पूर्व सांसद छतर सिंह दरबार,विधायक श्रीमती नीना वर्मा, श्रीमती रंजना बघेल,श्री कालू सिंह ठाकुर, श्रीवेल सिंह भूरिया,पूर्व विधायक करण सिंह पवार, मुकाम सिंह किराड़े, मुकाम सिंह निगवाल, खेमराज पाटीदार ,महिला नेत्री श्रीमती रेलम चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष अनंत अग्रवाल,प्रभु राठौड़, विनोद शर्मा, दिलीप पटोदिया ने विशेष रूप से रहकर रायशुमारी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।