बिना तथ्यों के झूठे मिथ्या आरोप लगाकर भ्रमित करने की राजनीति कांग्रेस के आचरण में है- विक्रम वर्मा


ग्वालियर। आप सभी कार्यकर्ता जानते हैं श्रद्धेय राजमाता सिंधिया जी का जन्मशताब्दी वर्ष मनाने जा रहे हैं और अटल श्रद्धेय अटल जी भी हमारे बीच में नहीं है यह दोनों महान हस्तियां गवालियर से थी। इन्होंने अपने समर्पण एवं अथक परिश्रम से गांव गांव और देश तक भारतीय जनता पार्टी को पहुंचाया जिसके परिणाम स्वरूप भारतीय जनता पार्टी 20 राज्यों में वह केंद्र में है। आप सभी कार्यकर्ताओं ने देखा होगा। कल राहुल गांधी ग्वालियर आए थे एक तरफ मंदिर जाकर और दूसरी और ठीक उसी तरह पाखंड की टोपी लगा कर वोट बैंक की गंदी राजनीति कर रहे हैं। हमारा मानना है आप अपने धर्म को माने और सभी धर्मों का सम्मान करें, पर यह चुनावी पाखंड साफ नजर आता है। बिना तथ्यों के झूठे मिथ्या आरोप लगाकर भ्रमित करने की राजनीति कांग्रेस के आचरण में है। यह बात आज पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री विक्रम वर्मा ने संस्कृति गार्डन में ग्वालियर नगर के तीनों विधानसभा में रायशुमारी को लेकर आयोजित बैठक में कही।
श्री वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के स्वस्थ लोकतंत्र की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। सभी को उसी के अनुरूप कार्य करना है। भारतीय जनता पार्टी स्वस्थ लोकतंत्र लेकर चलने वाली पार्टी है, व्यक्ति विशेष की भावना रखने वाली नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता किसी व्यक्ति विशेष के लिए कार्य नहीं करते है। प्रत्येक विधानसभा में ऐसे कार्यकर्ता होते हैं जो विधायक बनने की योग्यता रखते हैं, इसी प्रक्रिया से प्रदेश नेतृत्व को उनका नाम अवगत होता है। पार्टी किसी को भी प्रत्याशी बनाएगी तो हम सभी को मिलकर पूरी ताकत के साथ और निष्ठा के साथ भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाना है। श्री वर्मा ने कहा कि रायशुमारी में जब कार्यकर्ता एक दूसरे का नाम देते हैं उनमें अपनत्व एवं संगठन की भावना जागृत रहती है और उनको मालूम रहता है कि हमने एक दूसरे कार्यकर्ता का नाम दिया है अंतिम निर्णय प्रदेश नेतृत्व करता है। ग्वालियर के कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि पिछले बार के चुनाव की अपेक्षा इस बार चुनाव में इस अंचल की अधिक सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को जिताकर श्रद्धेय राजमाता सिंधिया व श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी को सच्ची श्रद्धांजलि दें। ये चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। 2018 के चुनाव का परिणाम 2019 के परिवेश पूर्ण रूप से बदलकर फिर से मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे।
मप्र के मुख्य प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय ने कहा कि हम जब भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनते हैं, तो सदस्यता के साथ हमको भारतीय जनता पार्टी के लोकतंत्र में भी पंचनिष्ठा के बारे में बताया जाता है। सभी कार्यकर्ताओं को पंचनिष्ठा को अपने व्यवहार एवं आचरण में शामिल करना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी के लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करते हुए लोकतांत्रिक तरीके से हर विधानसभा में रायशुमारी करने का फैसला किया है। प्रत्येक विधानसभा में अनेक प्रतिबद्ध कार्यकर्ता है, हर विधानसभा से तीन योग्य प्रत्याशियों के नाम देना है। स्वयं का नाम छोड़कर तीन नाम देना अनिवार्य है। पूर्व की रायशुमारी में एक नाम भी मान्य किया जाता था इस बार बदलाव किया है। पार्टी संवैधानिक तौर पर 3 नाम देना ही अनिवार्य है। रायशुमारी के लिए जो मतपत्र है उसमें जो कार्यकर्ता रायशुमारी देने के लिये अपेक्षित है उसका नाम, उसका पद और तीन योग्य प्रत्याशियों के नाम भरना अनिवार्य है। सभी मत पत्रों को एकत्र करके सभी कार्यकर्ताओं के सामने सील बंद कर प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाएगा, प्रदेश नेतृत्व इस पर अंतिम निर्णय लेगा। रायशुमारी से प्रत्येक विधानसभा से आने वाले योग्य कार्यकर्ताओं के नाम से प्रदेश भी अवगत रहेगा। बैठक में स्वागत भाषण देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देवेश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा दल है जिसमें एक आम कार्यकर्ता से भी रायशुमारी ली जाती है कि आपके क्षेत्र का विधायक प्रत्याशी कौन हो। आज की बैठक का संचालन महामंत्री शरद गौतम ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरूआ, केबिनेट मंत्री श्रीमती मायासिंह, महापौर विवेक शेजवलकर, साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, महापौर विवेक शेजवलकर, साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी, महामंत्री कमल माखीजानी, महेश उमरैया मंचासीन थे।