आज मातृशक्ति देश की विदेश एवं रक्षा मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहीः राकेश सिंह


कमल शक्ति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने हमारे लिए गौरव की बात है कि देश में मातृशक्ति को महसूस होता है कि जहां-जहां भाजपा की सरकार है और श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार बनने के बाद देश में नारी शक्ति का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत करते हुए कहा कि देश के सबसे बडे दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में मां शारदा की पवित्र भूमि से देश भर में आज यह संदेश पुनः जायेगा कि महिला सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कुछ वर्षो तक देश में आधी आबादी महिला शक्ति को कठिनाईयों का सामना करना पडता था लेकिन प्रदेश में शिवराजसिंह चैहान तथा केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार ने बहनों का सम्मान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार से बहनों को उज्जवला का उजला सम्मान और झोपड़ी में रहने वाली बहनों को पक्का मकान मिला है। मध्यप्रदेश में शिवराजसिंह चैहान के नेतृत्व में लाडली लक्ष्मी से लेकर बेटी की पढाई और शादी तक की चिंता मध्यप्रदेश सरकार कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज मातृशक्ति देश की विदेश मंत्रालय एवं रक्षा मंत्रालय का जिम्मा संभाल रही है। दुनिया भर में हिन्दुस्तान की मातृशक्ति का डंका बज रहा है। भारतीय जनता पार्टी चाहती है बहनों को सत्ता में बराबरी का सम्मान मिले और पुरूषों के साथ बहनें भी कंधे से कंधा मिलाकर चले और यह तभी संभव हो सकता है जब भारतीय जनता पार्टी को कमल शक्ति के रूप में आप बहनों का समर्थन मिले। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित बहनों को अबकी बार 200 पार का विजय संकल्प दोहराते हुए चुनाव के लिए जुट जाने की बात कही।