पंचायत से पार्लियामेंट तक प्रचंड विजय चाहिए – श्री अमित शाह


होशंगाबाद में भोपाल और होशंगाबाद संभाग के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में जब यह बात श्री शाह ने कही तो हजारों की संख्या में उपस्थिति कार्यकर्ताओं ने तालियों की जोरदार गड़गड़ाहट के साथ भारत माता की जय के नारे लगाए। श्री शाह ने कहा कि राहुल एंड कंपनी आज वोट की खातिर उन घुसपैठियों के समर्थन मंे खड़ी हो रही है जो इस देश में धमाके करते हैं, अराजकता फैलाते हैं। सपा, बसपा, कांग्रेस सबको चिंता हो रही है कि घुसपैठिए कहा जाएंगे, क्या खाएंगे, कहा सोएंगे? इस कंपनी का यह बर्ताव राष्ट्र की सुरक्षा के लिए घातक है। जिन्हें रोना है वह रोते रहे, लेकिन हमने तय कर लिया है कि 2019 में सरकार बनने के बाद इस काम को सारे प्रांतों में सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

‘200 पार’ को साकार कर पार्टी के लिए सर्वस्व अर्पित करने वालों को श्रद्धांजलि दें कार्यकर्ता: श्री शाह
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी को इस स्तर तक पहुंचाने के लिए स्व. कुशाभाऊ ठाकरे और स्व. राजमाता जैसे नेताओं ने अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं के बलिदानों पर खड़ी है और केरल तथा पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में कार्यकर्ता आज भी बलिदान दे रहे हैं। प्रदेश में ‘अबकी बार, 200 पार’ के नारे को यथार्थ में बदलकर कार्यकर्ता पार्टी के उन पूर्वजों को श्रद्धांजलि दें। कार्यकर्ताओं से यह आह्वान करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी के मालिक हैं।

पोस्टर लगाने वाला अध्यक्ष, चाय वाला प्रधानमंत्री भाजपा में ही संभव
नर्मदापुर-भोपाल संभाग के हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं को मुझसे अच्छा चुनाव लड़ना आता है। यहां का संगठन पूरे देश में सबसे अच्छा है, जिसे स्व. कुशाभाऊ ठाकरे और राजमाता विजयाराजे सिंधिया जैसे लोगों ने अपने पसीने से सींचा है। उन्होंने कहा कि विरोधी कितना भी जोर लगा लें, लेकिन प्रदेश के कार्यकर्ताओं के सामने उनकी दाल नहीं गलेगी। श्री शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। बूथ और शक्ति केंद्र के अध्यक्ष इस पार्टी के मालिक हैं। उन्होंने स्वयं का एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है, जिसमें 1982 में बूथ का प्रमुख रहकर पोस्टर लगाने वाला साधारण कार्यकर्ता पार्टी का अध्यक्ष और एक गरीब चाय वाले का बेटा प्रधानमंत्री बन सकता है।

पंचायत से पार्लियामेंट तक प्रचंड विजय चाहिए
पार्टी अध्यक्ष श्री शाह ने कहा कि आज म.प्र. सहित देश के अनेक राज्यों में हमारी सरकारें हैं, केंद्र में हमारी सरकार है। सबसे ज्यादा सांसद और विधायक हमारी ही पार्टी के हैं। देश के 70 प्रतिशत भू-भाग पर भाजपा की सरकारें हैं। हर तरफ जीत मिल रही है। लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब हमें हार ही हार मिला करती थी। उन विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करके, लगातार परिश्रम करके हमारे पूर्वजों ने पार्टी को इस स्तर तक पहुंचाया है और उन्होंने हमें एक जिम्मेदारी दी है। अगले 50 सालों तक पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक पार्टी का भगवा ध्वज लहराता रहे, यह जिम्मेदारी हमें अपने पूर्वजों ने सौंपी है। इसके लिए सिर्फ सरकार बनाने से काम नहीं चलेगा, हमें प्रचंड विजय हासिल करनी होगी। इतनी प्रचंड विजय हासिल करनी होगी कि मध्यप्रदेश से एक आंधी उठे जो 2019 में पूरे देश में सुनामी बन जाए और पूरे देश में भाजपा का झंडा फहराए।

राहुल बाबा, आपसे 4 पीढ़ियों का हिसाब मांग रहा है देश
श्री शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश दौरे के समय राहुल बाबा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से पूछ रहे थे कि आपने 4.5 सालों में मध्यप्रदेश के लिए क्या किया। हमें उनको जवाब देने की जरूरत नहीं, हम जवाब जनता को देंगे। श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय 13वें वित्त आयोग में मध्यप्रदेश को 1,34,190 करोड़ रुपए दिए गए थे, जिसे भाजपा की केंद्र सरकार ने ढाई गुना बढ़ाकर 3,44,126 करोड़ कर दिया। श्री शाह ने कहा कि राहुल बाबा, 10 साल तक यूपीए सरकारों ने प्रदेश के साथ अन्याय किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह ने कहा कि कमलनाथ राहुल बाबा की नकल करते हुए कहते हैं कि आपने मध्यप्रदेश की जनता पर अहसान नहीं किया है। श्री शाह ने कहा कि हमने जनता पर कोई अहसान नहीं किया है, बल्कि जनता को उसका अधिकार ही दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा की चार पीढ़ियों ने देश पर शासन किया है, अब देश और प्रदेश की जनता उनसे इन चार पीढ़ियों का हिसाब मांग रही है।

केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता
श्री शाह ने कहा कि केंद्र में जब से भाजपा की सरकार बनी है, हर 15 दिन में एक योजना लांच हो रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार अब तक 129 योजनाएं शुरू कर चुकी हैं, जिनका फायदा लोगों को मिलने भी लगा है। इसी तरह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जो काम किया है। वह भी सबके सामने हैं कांग्रेस सरकार के जमाने में प्रदेश में कुल 29 मेगावाट बिजली बनती थी, जिसे शिवराज सिंह की सरकार ने 17700 मेगावाट तक पहुंचाया। 45000 किलोमीटर सड़कें थी, जिन्हें शिवराज की सरकार ने 960000 किलोमीटर तक पहुंचाया। प्रदेश में गेहूं का उत्पादन 49 लाख टन था, जिसे बढ़ाकर 219 लाख टर्न और धान के उत्पादन को बढ़ाकर 54 लाख टन तक पहुंचाया। श्री शाह ने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की यूनो इन उपलब्धियों को घर घर तक पहुंचाएं।

बूथ को मजबूत बनाएं कार्यकर्ता
सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल जी ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए बूथ को मजबूत बनाना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव तक सब कुछ भूल कर सिर्फ बूथ का ही चिंतन करें। श्री रामलाल जी ने कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने के लिए हर बूथ पर कम से कम 50 प्रतिशत वोट हासिल करने का संकल्प भी दिलाया।

बूथ जीतने के संकल्प के साथ मैदान में जाएं कार्यकर्ता
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने कहा कि चुनाव की रणभूमि सज चुकी है और युद्ध का बिगुल बज चुका है। युद्ध जीतने के लिए कार्यकर्ताओं के पास बस एक ही रास्ता है और वह रास्ता है परिश्रम का। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस संकल्प के साथ मैदान में जाएं कि परिणाम कुछ भी हो लेकिन हम अपना बूथ जीत कर देंगे। श्री सिंह ने कहा कि ऐसे समय में जबकि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान जी सभी परिश्रम की पराकाष्ठा कर रहे हैं हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम नर्मदापुरम और भोपाल संभाग की सभी सीटें जीतकर देंगे। मंच का संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल और आभार श्री उदय प्रताप सिंह ने किया।