हजारो श्रद्धालु दो कि.मी. लम्बी चुनरी बिजासन मॉ को अर्पित करेगे, श्रीमती सुमित्रा महाजन, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान होंगे शामिल

इंदौर, लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, परम पूज्य स्वामी उत्तम जी महाराज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जी, संभागीय संगठन मंत्री श्री जयपालसिह चावडा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुदर्शन गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री गोपीकृष्ण नेमा, महापौर श्रीमती मालिनी जी गौड, इन्दौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री शंकर लालवानी की उपस्थिति में हजारो श्रद्धालु दो कि.मी. लम्बी चुनरी बिजासन मॉ को अर्पित करेगे।
13 अक्टूबर 2018/यांत्रा संयोजक श्री संजय कोल्पे ने बताया कि, ‘‘सामाजिक समरसता‘‘ के संकल्प के साथ विषाल चुनरी यात्रा आज 14 अक्टूबर को सुबह 10 बजे बडा गणपति मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात् प्रारंभ होगी। लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, मुख्यमंत्री श्री षिवराजसिंह चौहान, परम पूज्य स्वामी उत्तम जी महाराज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जी, इन्दौर संभागीय सगठन मंत्री श्री जयपालसिह चावडा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुदर्षन गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री गोपीकृष्ण नेमा, महापौर श्रीमती मालिनी गौड, निगम सभापति श्री अजयसिंह नरूका, विधायक श्री राजेश सोनकर, मध्यप्रदेश गृह निर्माण मण्डल अध्यक्ष श्री कृष्णमुरारी मोघे, डॉ. उमा शशि शर्मा, इन्दौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री शंकर लालवानी की उपस्थिति में हजारो श्रद्वालु बिजासन माता को 2 कि.मी. से अधिक लम्बी लाखों सितारों से जडी चुनरी चढ़ाएगे। यात्रा बडा गणपति से प्रारंभ होकर पीलियाखाल, अग्रसेन चौराहा, रामचन्द्र नगर चौराहा, षिक्षक नगर चौराहा, कालानी नगर चौराहा, विद्याधाम होते हुए एरोड्रम थाने के सामने बने मंच पर पहुंचेगी वहां लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, मुख्यमंत्री श्री शिह चौहान, परम पूज्य स्वामी उत्तम जी महाराज, मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जी, संभागीय सगठन मंत्री श्री जयपालसिह चावडा श्रद्धालुओं को ‘‘सामाजिक समरसता’’ का संकल्प दिलाएगंे।

दो हजार से अधिक चुनरी रक्षक यातायात को सुगंम बनाएगे
आधुनिक तकनीक के माध्यम से होगा ट्रैफिक मेंनेजमेंट
दो हजार से अधिक चुनरी-रक्षक कार्यकर्ताओं ने सम्पूर्ण यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं का संचालन करेगे। यात्रा अग्रसेन चौराहा, बी. एस. एफ चौराहा, षिक्षक नगर, कालानी नगर चौराहा, विघाधाम मंदिर से एरोड्रम रोड़ होते हुए बिजासन माता मंदिर पहुंचेगी, इस दौरान चुनरी रक्षक यात्रा मार्ग के दुसरी ओर यातायात को सुगंम बनाने में भी सहयोग करेगे। वॉकी-टॉकी के माध्यम से यातयात को आगे बढाने का कार्य चुनरी रक्षक करंगे।