कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए रामदयाल उइके

रायपुर | प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उइके ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है | भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के सामने उन्होंने पार्टी में प्रवेश किया है | यह कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है | उन्होंने बिलासपुर में भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया है |

पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी के भाजपा में शामिल होने के बाद, मशहूर कवि सुरेन्द्र दुबे ने भाजपा का हाथ थमा था | भीतरी सूत्रों की मानें तो कल दिल्ली में हुई कांग्रेस केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में रामदयाल उइके की टिकट पालीतानाखा से फाइनल कर दी गयी थी | भाजपा प्रवेश करने के बाद ये तय माना जा रहा है कि रामदयाल उइके को भाजपा मरवाही से विधानसभा चुनाव लड़वा सकती है।  बता दें कि इसके पहले रामदयाल उइके पहले मरवाही से ही विधायक थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के लिए अपनी सीट खाली की थी। रामदयाल उईके पाली-तानाखार से मौजूदा विधायक है।