त्याग,  तपस्या, ममतत्व और समर्पण की प्रतिमूर्ति थी राजमाता – कृष्णा गौर

जन संघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी को अपने स्नेह से सिंचित करने वाली राजमाता विजयाराजे सिंधिया का जन्म्शाताबदी वर्ष पुरे देश में भव्यता के साथ मनाया जा रहा है इस तारतम्य में उज्जैन नगर में भी कमल शक्ति संवाद का आयोजन किया गया जिसमे मुख्यवक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी श्रीमती कृष्णा गौर शामिल हुई ! 12 अक्टूबर को सम्पूर्ण देश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन के विचार परिवार को सिंचित करने वाली ममतामयी राजमाता सिंधिया का जन्मशताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है  जिसके अंतर्गत पुरे वर्ष कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे  ! उज्जैन नगर भाजपा द्वारा माधव सेवा न्यास पर कमल शक्ति  संवाद का आयोजन किया गया , जिसके माध्यम से समाज में विभिन्न क्षेत्रों में महिला वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाली ऐसी महिलाओं को सम्मिलित किया जाता है जो समाज को नयी दिशा प्रदान करने में अपना योगदान दे रही हैं, सर्वप्रथम भारत माता एवं संगठन के पितृपुरुष की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की ओपचारिक शुरवात की गयी ! कार्यक्रम की मुख्यवक्ता श्रीमती कृष्णा गौर ने उपस्तिथ बहनों को संबोधित करते हुए कहा की आज ऐसी महिला की जयंती है जिन्होंने अपने संघर्ष समर्पण के माध्यम से नारीशक्ति का एक सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया है , एक ऐसी महिला जिन्होंने राजपाठ त्याग कर महलों के वैभव को छोड़कर अपना सम्पूर्ण जीवन मानव सेवा हेतु समर्पित कर दिया और लोकमाता कहलाई ! श्रीमती गौरं ने कहा की राजमाता की अनेकों अनेक ऐसी खूबियाँ है जो राजघराने की होने के बावजूद भी उनकी छवि एक सच्ची जन्सेविका के रूप में प्रस्तुत करती हैं !,आज हमारी सरकारे चाहे वो प्रदेश की हो या केंद्र की हो राजमाता के आदर्शों पर चर्लते हुए महिला सशक्तिकरण एवं महिला स्वाभिमान की दिशा में निरंतर कार्य कर रही हैं ! श्रीमती गौरं ने कहा की राजमाता का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा है , राष्ट्र प्रथम एक विचार को केंद्र में रखते हुए उन्होंने संगठन को पल्लवित किया है भारतीय जनता पार्टी और विशेषकर मध्यप्रदेश के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है ! महापौर श्रीमती मीना जोनवाल ने अध्यक्षीय उद्बोधन एवम जिलाध्यक्ष श्रीमती रजनी उपाध्याय जी ने स्वागत भाषण दिया ! इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री विवेक जोशी ,सांसद डॉ चिंतामणि मालवीय , मंत्री श्री पारस जैन , विधायक डॉ मोहन यादव . महामंत्री श्री सुरेश गिरी ने भी कार्यक्रम में उपस्तिथ बहनों को संबोधित किया, कार्यक्रम का सञ्चालन श्रीमती कलावती यादव ने किया एवं आभार महामंत्री श्रीमती भारती वर्मा ने माना !