राजमाता की सहजता सरलता का सम्पूर्ण देश कायल था : महिलामोर्चा

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक सदस्य स्व.राजमाता सिंधिया की जन्मशताब्दी वर्ष महिला मोर्चा ने होटल गणेश में एक बैठक सम्पन्न की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती अवदेश गुर्जर,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्णकांता तोमर, नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष व भाजपा जिला उपाध्यक्ष उषा नगरीया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा संतोष सिंह मसूरी ,नगर अध्यक्ष उपेन्द्र भदौरिया प्रमुख रूप से मंचासीन रहे।अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सीमा शर्मा ने तथा संचालन अनिता चोपड़ा व आभार नगर अध्यक्ष विनीत सोनी ने किया। इस बैठक में नुपुर तोमर को जिला कार्यसमिति सदस्य मनोनीत कर मुख्य अतिथि ने माला पहना कर स्वागत किया।

इस अवसर मुख्यातिथि श्रीमती गुर्जर ने बोलते हुए कहा कि आज अम्मा महाराज की 100वी जयंती है जिसे पार्टी जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मना रही है , अम्मा महाराज ने पार्टी की संस्थापक सदस्य के रूप में काम करते हुए भाजपा को फर्श से अर्श तक आगे ले जाने का काम किया।वे महलो में पली बढ़ी परन्तु उनकी सहजता सरलता की सम्पूर्ण देश कायल था, उन्होंने कभी भी महल की रानी होने का अभिमान न कर, बल्कि आम आदमी की पीड़ा दुःख दर्द को समझा व राजनीति के माध्यम से सेवा करने का निर्णय लिया।
जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि महिला मोर्चा 2018 चुनाव के लिए पूर्ण रूपेण तैयार है और अब हम घर घर जा कर महिला मोर्चा की बहनों के माध्यम से पार्टी एवम सरकार की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का काम कर रही है । उन्होंने कहा कि आज कोई घर ऐसा नही जहाँ रसोई गैस न पहुंची है , कोई भी घर ऐसा नही है जहां शौचचालय न बना हो, हम इन सभी योजनाओं को लेकर 2018 के चुनाव में जाना है ।विशिष्ट अतिथि संतोष सिंह मसूरी ने कहा राजमाता सिंधिया जी के योगदान को भाजपा कभी नही भुला सकती उन्होंने उस दौर में भाजपा का साथ दिया था जब भाजपा आर्थिक रूप से कमजोर थी राजमाता जी भाजपा की सस्थापक सदस्य भी थी उन्होंने महलों के सुख को छोड़कर आम जन मानस के सुख दुख को महत्वपूर्ण समझा इसीलिये आज हम फक्र से ऐसी महापुरुष महिला का जन्मशताब्दी मनाने जा रहे हैं।इस अवसर पर जिला महामन्त्री पूर्णिमा भदौरिया, पिंकी शर्मा, शीला शर्मा, बंदना भदौरिया,नीतू राजावत, बेबी राठौर, गीता राजावत , रेखा शुक्ला, दीपाली शर्मा, कृष्णा भदौरिया , सहित कई महिलाएं मौजूद रही।