राजमाता जी ने महलों का वैभव छोड़कर पीड़ित मानवता की सेवा की

राजमाता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्य स्मरण किया

भोपाल। राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जंयती पर प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर स्थित राजमाता जी प्रतिमा पर केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्रसिंह तोमर एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया। श्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि राजमाता सिंधिया ने महलों के वैभव को छोडकर पीडित मानवता की सेवा के लिए संघर्ष किया, इसलिए वे राजमाता से लोकमाता बनी। आज भारतीय जनता पार्टी का जो विराट रूप हम देखते है उसे पुष्पित और पल्लवित करने में राजमाता जी का अमूल्य योगदान है। उनके जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में आयोजन की श्रृंखला तैयार की है। आज प्रदेश भर में इसकी शुरूआत हो चुकी है।

श्री राकेश सिंह ने कहा कि राजमाता जी ने संपूर्ण जीवन राष्ट्र और विचारधारा को समर्पित किया। मध्यप्रदेश की राजनीति में उनका योगदान विस्मरणीय है। उनकी जन्मशताब्दी की शुरूआत के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जिसके साथ ही वर्ष भर कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर मंत्री श्री विश्वास सारंग, श्री विजेन्द्रसिंह सिसौदिया, सांसद श्री आलोक संजर, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, श्री अनिल सप्रे सहित पार्टी तथा जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।