राजमाता सिंधिया ने बढ़ाया मातृशक्ति का मान

– राजमाता की जयंती पर महिला मोर्चा का जिला सम्मेलन संपन्न
– जिलेभर में वर्षभर समारोहपूर्वक मनाई जाएगी राजमाता की जन्म शताब्दी
खरगोन। भारत की नारी अब अबला नहीं सबला है। वह जो ठान लेती है करके दिखाती है। प्रत्येक क्षेत्र में अपनी ताकत का लोहा मनवा रही है। प्रेरणापुंज राजमाता स्व. विजयाराजे सिंधिया की बदौलत भाजपा में महिला मोर्चा का गठन हुआ। उन्होंने देश के कोने-कोने में पहुंचकर मातृशक्ति का मान बढ़ाया। उन्होंने दीन-दुःखियों की सेवा को अपना लक्ष्य बनाया। हमें भी राजमाता की भांति कार्य करते हुए भाजपा महिला मोर्चा के माध्यम से पीढ़ित मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
शुक्रवार को यह बात भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रेरणापुंज राजमाता स्व. विजयाराजे सिंधिया के जयंती दिवस पर आयोजित जिला सम्मेलन में मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ममता बोरसे ने कही। उन्होंने जिलेभर से आई महिला मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जाग्रत नारी, जाग्रत भारत, सशक्त नारी, सशक्त भारत का नारा देते हुए कहा राजमाता ने सेवाभाव को ध्येय रखकर राजनीति में प्रवेश किया। राजनीतिक जीवन में पद का कोई मोह नहीं था। हमें उनके बताए पदचिन्हों पर चलना चाहिए। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया भाजपा जिलाध्यक्ष परसराम चौहान के मार्गदर्शन तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धनलक्ष्मी शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय राधाकुंज मांगलिक परिसर में महिला मोर्चा का जिला सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों राज्यमंत्री बालकृष्ण पाटीदार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राठौर, सुगनकौर जाधव, मोर्चा की राष्ट्रीय सदस्य ममता बोरसे, जिलाध्यक्ष धनलक्ष्मी शर्मा, जिला प्रभारी मधु चौरसिया, जिला महामंत्री सरिता पाटीदार, छाया जोशी, उपाध्यक्ष भावना वर्मा, आशा वासुरे, आशा वर्मा, सुमन पाटीदार, प्रभा राठौर, पूर्व प्रदेश मंत्री ज्योति यवतिकर, प्रदेश सदस्य तरुणा तंवर, विजयलक्ष्मी सांवले, मंजु शुक्ला आदि मंचासीन थे। अतिथियों ने भारत माता, राजमाता सिंधिया, पं. श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र का पूजन किया गया। राज्यमंत्री श्री पाटीदार ने प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा भाजपा सरकारों ने महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं। मोर्चा प्रभारी श्रीमती चौरसिया ने मातृशक्ति से आगामी विधानसभा चुनाव में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा राजमाता की जन्म शताब्दी वर्षभर समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा राजमाता का जन्म नेपाल के राजपरिवार में हुआ जबकि विवाह ग्वालियर के सिंधिया राजघराने में। राजमाता को कभी भी सत्ता का मोह नहीं था। उन्होंने विपक्ष में रहकर दीन-दुःखियों की सेवा की तथा राष्ट्रहित में कार्य किया। मोर्चा की पूर्व प्रदेश मंत्री ज्योति यवतिकर ने कहा राजमाता से अंतिम बार जम्मू-काश्मीर में मुलाकात हुई थी जब हम काश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने गए थे। उन्होंने जनसंघ व भाजपा में रहकर पार्टी को आगे बढ़ाया। वे त्याग की मूर्ति थी व सदैव किंगमेकर की भूमिका में रही। गीत उपाध्यक्ष प्रमिला रंसौरे ने लिया। संचालन महामंत्री छाया जोशी ने किया व आभार सरिता पाटीदार ने किया। कार्यक्रम में कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण इंगले, कोषाध्यक्ष ललित सोनी, मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गायत्री गोस्वामी, मंजुला मेवाड़े, मंडल अध्यक्ष बेबीबाई मंडलोई, सिंधु जोशी, प्राची राठौर, रेखा सोलंकी, निर्मला वर्मा, पार्षद नंदा चौहान, नीलाबाई सांवले, ललिता आलीवाल, सुनीता जायसवाल, सागरबाई सोलंकी, प्रीतिकौर मोंगा, करिश्मा सोलंकी, सूरज भावसार आदि उपस्थित थी। व्यवस्था में युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राकेश आलीवाल, नगर अध्यक्ष प्रफुल्ल जायसवाल, पार्षद लक्की चोपड़ा आदि का योगदान रहा।