शिवराज सिंह को जीताने का विजय राहटकर ने दिलाया भरोसा

ग्वालियर : भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती विजया राहटकर ने महिला मोर्चा के एक अन्य कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहाने को एक बार फिर से चुनाव जीताने की अपील की। मंगल वाटिका में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए, उनके सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जीतनी योजनाएं शुरू की हैं वह सभी अपने आप में मिसाल हैं। महिला मोर्चा उन्हें आश्वस्त करती है कि महिला मोर्चा की एक-एक कार्यकर्ता दिनरात काम करेगी और एक बार फिर मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में अपना योगदान देंगी।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राजमाता श्रीमती विजय राजे सिंधिया को याद किया। उन्हें लोकमाता बताया और कहा कि उनका और राजमाता का संबंध माता और पुत्र समान था। उनकी सगाई, शादी और बेटा होने तक के कार्यक्रम में उन्हें राजमाता का आर्शीवाद प्राप्त हुआ था। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती विजया राहटकर के आश्वासन पर भरोसा जताते हुए कहा कि जिस निष्ठा से वह कार्य कर रही हैं। उन्हें विश्वास है कि अपने वचन को वह सत्य कर देंगी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि पुलिस में 33 प्रतिशत और शिक्षकों की भर्ती में 50 प्रतिशत पद महिलाओं से  भरे जाएंगे।