शिवराज सिंह चौहान ने 400 किमी लंबी महिला सशक्तिकरण दौड़ को ग्वालियर से हरी झंडी दिखाई

ग्वालियर : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को ग्वालियर के क्षत्री पार्क से दिल्ली तक के लिए 400 किमी कि महिला सशक्तिकरण दौड़ को हरी  झंडी दिखाकर रवाना किया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती विजया राहटकर के नेतृत्व में यह महिला रिले मैराथन दौड़ पांच राज्यों से होते हुए 16 अक्टूबर को दिल्ली में समाप्त होगी। दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में भापजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह की उपस्थिति में इसका समापन होगा। इस दौड़ कि शुरूआत के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा मध्यप्रदेश की नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह, खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे, मध्यप्रदेश की कैबिनेट के मंत्री श्री जय भान सिंह तवैया एवं श्री नारायण सिंह कुशवाह भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दौड को हरि झंडी दिखाने के दौरान कहा कि भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती विजया राहटकर की हिम्मत, शक्ति और संगठन क्षमता की वह दात देते हैं कि उन्होंने मध्यप्रदेश से राजस्थान,हरियाणा, उत्तरप्रदेश से चलकर दिल्ली पहुंचने वाली इस रैली का इस मौसम में आयोजन किया है। हमारे यहां कहावत है कि इस मौसम में अगर हिरन भी दौड़े तो वह काला हो जाता है। ऐसे में वह 400 किमी तक लगातार रैली को लेकर चलेंगी और 50 सभाओं-कार्यक्रम का आयोजन करेंगी। यह अपने आप में एक मिसाल कायम करने वाला कार्यक्रम होगा।
 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह वर्ष राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जन्मशती का वर्ष है। पूरे साल उनकी याद में वर्ष भर कार्यक्रम चलते रहेंगे। वह केवल इसलिए श्रद्धा और आदर से केवल याद नहीं की जाती हैं कि वह राजघराने से थीं। बल्कि उन्हें इसलिए हर दिल में सम्मान प्राप्त है क्योंकि वह गरीब शोषित और वंचितों के लिए हर पल संघर्षरत रहती थीं। भाजपा का आज जो स्वरूप है उसके लिए वह गांव-गांव तक घूमी और वहां पर भाजपा के संगठन को खड़ा किया। मेरे और मेरे जैसे लाखों लोग उनके ऋणि हैं कि आज भाजपा को इस स्वरूप में देख पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष श्री अमित शाह बेटियों के सम्मान और उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए सभी कदम उठा रहे हैं। दिल्ली में इस रैली का समापन भी भाजपा अध्यक्ष श्री अमित शाह के द्वारा ही होगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य था जिसमें 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ दुराचार होने पर दोषी को फांसी की सजा का ऐलान किया था। उन्हें इस बात की प्रशंसा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  ने इसको देश व्यापी कानून बनाया।
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती विजया राहटकर ने कहा कि रैली 5 राज्यों से होकर गुजरेगी तथा अगल-अलग स्थानों पर 50 कार्यक्रम होंगे। इसमें मोदी सरकार की महिलाओं के सशक्तिकरण वाली की सभी योजनाओं को लोगों के सामने पेश किया जाएगा। लोगों के जीवन पर उसके सकारात्मक असर पर चर्चा की जाएगी। इन योजनाओं में उज्जवला, सौभाग्या, पीएम आवास योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ शामिल हैं। भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती विजया राहटकर ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा अध्यक्ष श्री अमित शाह ने महत्वपूर्ण रैली के लिए अपना मार्गदर्शन एवं सानिध्य दिया है। वह इसके लिए प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा अध्यक्ष श्री अमित शाह का आभार प्रकट करती हैं। कार्यक्रम में लाखों लोग उपस्थित थे और भाजपा के प्रदेश व महिला मोर्चा के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद थे।
महिला सशक्तिकरण दौड़ के नाम से आयोजित यह मैराथन दौड़ पांच राज्यों, मध्यप्रदेश—राजस्थान—उत्तर प्रदेश—हरियाणा—दिल्ली, से होकर गुजरेगी। इस मैराथन के सहारे भाजपा महिला मोर्चा मोदी सरकार की उन योजनाओं को भी प्रचारित करेंगी और जनता के सामने लाएंगी जिससे महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है। इस मैराथन में शुरू से लेकर अंत तक 375 किमी के बीच 100 महिलाएं दौड़ेंगी। उसके साथ ही कई नामचीन व्यक्ति— सेलिब्रिटी भी बीच में इससे जुड़ेंगे और मोदी सरकार की उन योजनाओं को लोगों से साझा करेंगे जिससे महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए अतुल्नीय कार्य किया गया है। मैराथन के रूट में महिलाओं को समर्पित और उनको केंद्रीत करके शुरू की गई मोदी सरकार की योजनाओं से जुड़े कार्यक्रम को रेखांकित करने वाले 50 कार्यक्रम भी किये जाएंगे। इन कार्यक्रम में उज्जवला, सौभाग्य, आयुष्मान भारत और पीएम आवास योजनो से संबंधित—जुड़े कार्यक्रम शामिल होंगे। ये सभी महिलाओं से संबंधित या उनको केंद्रीत करके शुरू की गई हैं और इसका सबसे अधिक लाभ महिलाओं को हुआ है।