भाजपा महिला मोर्चा ने नवरात्रि के प्रथम दिवस किया कन्यापूजन

ग्वालियर । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती खुशबू गुप्ता के नेतृत्व में नवरात्रि महोत्सव के प्रथम दिन पार्टी के जिला मुख्यालय मुखर्जी भवन पर कन्याओं का पूजन कर नवरात्रि महोत्सव मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हेमूकालानी मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती पदमा शर्मा के द्वारा की गयी। कार्यक्रम में सरोज भदौरिया, उषा वशिष्ठ, रमा जादौन, बबीता मिश्रा, माया सोनी, माधवी गायकवाड, आशा राणा, जया चौरासिया, उर्मिला साहू, तुलसी मौर्य आदि बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर कन्यापूजन किया।

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक संपन्न
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक आज मंत्री मायांसिंह एवं जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा के मुख्यातिथ्य में संपन्न हुई। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सुमन शर्मा ने 12 अक्टूबर को राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर होने वाली मैराथन दौड के कार्यक्रम की जानकारी उपस्थित पदाधिकारियों को विस्तृत रूप से बताई। यह कार्यक्रम महिला मोर्चा द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री कमल मखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया, नीरू सिंह ज्ञानी, जिला उपाध्यक्ष रेखा धौलाखंडी, रामेश्वर भदौरिया, अशोक जादौन, कनवर मंगलानी, राकेश गुप्ता, जिला मंत्री देवेंद्र पवैया, राकेश खुरासिया, हरि सिंह तोमर, दीपक शर्मा, गजेंद्र राठौर, सुभाष शर्मा, पार्षद धर्मेंद्र राणा, दिनेश दीक्षित, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रेशु राजावत, सभी मंडल अध्यक्ष गण एवं जिले के पदाधिकारी उपस्थित थे।