राजमाता की जयंती पर महिला मोर्चा का जिला सम्मेलन कल

– जिलेभर में वर्षभर समारोहपूर्वक मनाई जाएगी राजमाता की जन्म शताब्दी
खरगोन। भारतीय जनता पार्टी अपनी प्रेरणापुंज राजमाता स्व. विजयाराजे सिंधिया की जन्म शताब्दी समारोहपूर्वक मनाएगी। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जिले में इसकी शुरुआत राजमाता के जयंती दिवस 12 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से वृहद सम्मेलन के साथ की जाएगी। स्थानीय राधाकुंज मांगलिक परिसर में आयोजित सम्मेलन में जिलेभर की मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया जिलाध्यक्ष परसराम चौहान के मार्गदर्शन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धनलक्ष्मी शर्मा के नेतृत्व, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य ममता बोरसे, पूर्व प्रदेश मंत्री ज्योति यवतिकर, जिला प्रभारी मधु चौरसिया की विशेष उपस्थिति में आयोजित सम्मेलन में समस्त जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगी। राजमाता के चित्र के पूजन व माल्यार्पण पश्चात बैठक प्रारंभ होगी। सम्मेलन में वक्ताओं द्वारा राजमाता सिंधिया के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जन्म शताब्दी वर्ष पर होने वाले कार्यक्रमों तथा आगामी विधानसभा चुनाव में मोर्चा की सक्रिय भागीदारी को लेकर रूपरेखा बनेगी। मोर्चा जिला महामंत्री छाया जोशी, सरिता पाटीदार, उपाध्यक्ष भावना वर्मा, गायत्री गोस्वामी, प्रमीला रंसौरे, विमला चौधरी, आशा वर्मा, मंजुला मेवाड़े, खरगोन नगर मंडल अध्यक्ष बेबीबाई मंडलोई, पार्षद सुनीता जायसवाल, नीलाबाई सांवले आदि ने बैठक को सफल बनाने का आह्वान किया।