चुनौतियों का सामना करने का सामर्थ भाजपा में: नरेन्द्र सिंह

केन्द्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि भारतीय राजनीति में कई दल देश को बांटने का कार्य करते हैं जबकि भाजपा एकमात्र ऐसा दल हैं जो सिर्फ राष्ट्रवाद के लिए कार्य करता है। उन्होंने कहा कि सारे विपक्षी मिलकर आज मोदी जी को हराने के लिए महागठबंधन तैयार कर रहे है, लेकिन यह गठबंधन नहीं ठगबंधन हैं। श्री तोमर ने कहा कि हम सब आज परीक्षा की घड़ी गुजर रहे हैं। एक तरफ कांग्रेस का झूठा व बचकाना नेतृत्व है तो दूसरी तरफ हमारे पास सफल व सक्षम नेतृत्व है। आज देश के सामने चुनौतियों का सामना करने का सामथ्र्य सिर्फ भाजपा में है। इस देश के 70 प्रतिशत भू भाग में भाजपा की सरकार है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से देश के 100 प्रतिशत भू भाग पर भाजपा की सरकार होगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह का जगह-जगह हुआ जोशीला स्वागत

 शिवपुरी शहर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के नगर आगमन पर जिले भर से आए हजारों कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया। सर्वप्रथम हैलीपेट के पास भाजपा जिला शिवपुरी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिसके साथ हैलीपेड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक साढे तीन कि.मी. के मार्ग पर सैकड़ों जगह मोर्चा, प्रकोष्ठ, नगर मंडल, सामाजिक संस्थाओं व युवाओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया।