सरकार का सपना देखने वालों कांग्रेस तुम्हें दूरबीन से भी दिखायी नहीं देगी: शाह

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया तात्या टोपे के बलिदान और राजमाता के स्वाभिमान को नमन

भारत के भीतर एक भी घुसपेठियां नहीं बचेगा, सबको खदेडकर रहेंगे

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि राहुल गांधी मध्यप्रदेश और राजस्थान में सरकार बनाने के सपने देख रहे है। लेकिन उन्हें सच्चाई को समझ लेना चाहिए कि आने वाले दिनों में कांग्रेस को वे दूरबीन लगाकर भी नहीं ढंूढ पायेंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में तो भाजपा की सरकार अंगद का पैर है और उसे मुखिया के रूप में देश भर में सर्वश्रेष्ठ काम करने वाला मुख्यमंत्री मिला है। कांग्रेस में किसी की हिम्मत नहीं है सरकार को हिला सके। श्री शाह ने आज यह बात शिवपुरी के पोलो ग्राउंड में आयोजित ग्वालियर चंबल संभाग के पालक संयोजक एवं अन्य कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि मैं वीर तात्या टोपे के बलिदान को नमन करने के साथ साथ राजमाता विजयाराजे सिंधिया की उस ममता को प्रणाम करता हंू जिसके आंचल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वाभिमान और संघर्ष की शिक्षा ली है। उन्होंने कहा कि राजमाता जी जैसे त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति के बलबूते जनसंघ से लेकर आज तक भारतीय जनता पार्टी फल फूल रही है। हम उनके संस्कारों और विचारों को समाज में अनुप्राणित करने के लिए 12 अक्टूबर से उनका जन्मशताब्दी वर्ष मनाने जा रहे है।

                उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि आज कार्यकर्ता संकल्प लें कि यहां से एक नहीं दो चुनाव जिताना है। एक 2018 में शिवराज सिंह के नेतृत्व में मध्यप्रदेश का और दूसरा 2019 में नरेंद्र भाई मोदी नेतृत्व में देश का। उन्होंने कहा कि आप 2018 में शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनाओ, 2019 में मोदी जी की सरकार अपने आप बनने वाली है, ये आप मानके चले। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह विमान द्वारा ग्वालियर पहंुचे। जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह, चुनाव अभियान समिति के संयोजक श्री नरेन्द्रसिंह तोमर सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अगवानी की। यहां से श्री शाह शिवपुरी रवाना हुए। शिवपुरी में तात्या टोपे स्मारक पहंुचकर श्री शाह ने तात्या टोपे की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। शिवपुरी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में ग्वालियर चंबल संभाग के पालक संयोजक शामिल हुए। मंच पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह, केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी श्री धर्मेंद्र प्रधान, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री रामलाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी डॉ विनय सहस्रबुद्धे, केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा, प्रदेश महामंत्री संगठन श्री सुहास भगत, प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, श्री रूस्तम सिंह, श्री लालसिंह आर्य, श्री अरविन्द भदौरिया, श्री बंशीलाल गुर्जर, श्री रणवीर सिंह रावत, श्री भागीरथ प्रसाद, श्री वेदप्रकाश शर्मा आदि उपस्थित थे।

भाजपामय है देश, कांग्रेस को दूरबीन लेकर ढूूंढेंगे तो भी नहीं मिलेगी

                श्री शाह ने कहा कि राहुल बाबा कहते है मध्यप्रदेश और राजस्थान में उनकी सरकार आयेगी। मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हंू कि राहुल गांधी जमीन पर बैठकर सपने देखे। 2014 में श्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद लगातार चुनाव में भाजपा जीती है। पूरा देश भाजपामय है। कांग्रेस को दूरबीन लेकर ढूूंढेंगे तो नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार अंगद का पैर है, इसे कोई हिला नहीं सकता। राहुल गांधी के पास इस चुनाव में कोई मुद्दा नहीं है, कांग्रेस ने इतने साल राज्य किया, लेकिन देश और प्रदेश को कुछ नहीं दिया। लेकिन प्रदेश में शिवराज सिंह सरकार ने बीमारू राज्य को विकसित राज्य में बदल दिया है।

सरकार बनाने के लिए छटपटा रही कांग्रेस

                आज हमारी 19 राज्यों में सरकारें हैं। सरकार बनाने के लिए कांग्रेस छटपटा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन आधारित पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ताओं का पूरा मान सम्मान है, इसीलिए आज यह विश्व के सबसे बड़े दल के रूप में जानी जाती है। उन्होंने कहा कि देशभर के विभिन्न राज्यों में हमारे अट्ठारह सौ विधायक हैं, दोनों सदनों में 330 सांसद हमारी आवाज रख रहे हैं। केंद्र में मोदी सरकार पूर्ण बहुमत के साथ काम कर रही है। देशभर में शान से भगवा लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके पहले जनसंघ को श्यामा प्रसाद मुखर्जी, कुशाभाऊ ठाकरे,राजमाता सिंधिया जैसे लोगों ने सींचा है। श्री शाह ने कहा कि किया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है, उसे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम आज शान के साथ कह सकते हैं कि देश में नरेंद्र भाई मोदी और प्रदेश में शिवराज सिंह चैहान ने ऐसा कोई काम नहीं किया, जिससे हमारा सिर झुका हो। दोनों ही सरकारें जनता के लिए काम कर रहीं हैं।

कांग्रेस में राजा, महाराजा और उद्योगपति

                श्री शाह ने कहा कि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है, जबकि कांग्रेस लगातार डूब रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस एक राजा, एक महाराजा और एक उद्योगपति के भरोसे है। इन्होंने कभी न गरीबी देखी है न विकास, इसलिए यह जनता को कुछ नहीं दे पाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 10 साल एक बंटाधार ने राज्य किया जो बदहाल प्रदेश छोड़  गए, उसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपनी मेहनत से विकसित राज्यों की श्रेणी में ला खड़ा किया है। बंटाधार जाते समय 20 हजार करोड़ का बजट छोड़ गए थे,जो आज शिवराज सिंह की अगुवाई में दो लाख करोड़ का हो गया है। कांग्रेस के समय 7.5 लाख हेक्टेयर भूमि ही सिंचित थी जिसे शिवराज जी ने 40 लाख हेक्टेयर तक पहुँचाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय मध्य प्रदेश की कृषि विकास दर लगातार ऋणात्मक रही जबकि शिवराज जी के शासनकाल में प्रदेश की कृषि विकास दर लगातार 12 सालों तक 15 प्रतिशत से अधिक रही।

केंद्र सरकार ने देश में नई क्रांती लाने का काम किया है

                श्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने ‘आयुष्मान भारत’ के माध्यम से देश के 10 करोड़ परिवारों अर्थात् लगभग 50 करोड़ लोगों के 5 लाख रुपये प्रतिवर्ष तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा देने का निर्णय लिया है जो इतने बड़े व्यापक स्तर पर विश्व की पहली ऐसी योजना है। श्री शाह ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने उज्ज्वला योजना के माध्यम से लगभग साढ़े 5 करोड़ गैस सिलिंडर वितरित किये गए हैं, लगभग एक करोड़ घर का निर्माण किया गया है, साढ़े 6 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया है, बिजली से वंचित लगभग 18 हजार गाँवों और सवा दो करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई गई है, मिशन इन्द्रधनुष योजना के माध्यम से 18 करोड़ से अधिक गरीब बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का महती कार्य अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र सरकार ने देश नई क्रांती लाने का काम किया है।

भाजपा सरकार बनते ही सारे घुसपैठिए खदेड़े जायेंगे

                अवैध घुसपैठियों की समस्या पर बोलते हुए श्री शाह ने कहा कि हमारे लिए देश की सुरक्षा सर्वोपरि है जबकी कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की सरकार ने एनआरसी लागू किया और सिर्फ असम में ही 40 लाख घुसपैठियों की पहचान की। इस पर कांग्रेस हाय तौबा मचाने लगे। श्री कांग्रेस को जितनी हायतौबा करनी है 2018 और 2019 में भाजपा की सरकार बनते ही घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकाला जाएगा ।

राजमाता की जन्म शताब्दी पर देश भर में होंगे आयोजन

                सम्मेलन में श्री शाह ने अपने भाषण की शुरुआत में राजमाता विजयाराजे सिंधिया को नमन करते हुए कहा कि यह भूमि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पुण्यभूमि है। यही से राजमाता जी ने जनसंघ को गढ़ने का काम किया है। राजमाता जी ने न केवल शिवपुरी, ग्वालियर बल्कि पूरे मध्यप्रदेश और उत्तर भारत को अपने ममतामयी स्नेह और मातृत्व से जनसंघ के कार्यकर्ताओं पर मातृत्व छाया की है। आगामी 12 अक्टूबर को उनके जन्म शताब्दी शुरू हो रही है। भारतीय जनता पार्टी केन्द्र सरकार और 19 राज्यों की हमारी सरकारें राजमाता जी के मान, सम्मान के अनुरूप भव्यता के साथ जन्मशताब्दी समारोह मनाया जायेगा। इस अवसर पर पूरे देश भर में आयोजन होंगे। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि राजमाता जी को सबसे बडी सच्ची श्रद्धांजलि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 2018-19 में पार्टी की विजय द्वारा देंगे।

सरकार की उपलब्धियों के अस्त्र लेकर मैदान में उतरें

                मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस धरती से राजमाता जी ने ठाकरे जी के साथ मिलकर पहले जनसंघ और भाजपा का परचम पूरे प्रदेश में लहराया। राजमाता जी का जन्म शताब्दी समारोह हम मनायेंगे। उन्होंने कहा कि राजमाता जी का सपना था वैभवशाली और गौरवशाली भारत बने। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी उनके सपनों को साकार कर रहे है। एक तरफ श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ रहा है। वही 15 वर्षो से मध्यप्रदेश समृद्धि की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में यहां डकैतों का आतंक था। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही डकैतों का सफाया हुआ और बीहडो में एक्सप्रेस वे से खुशहाली आयेगी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस क्षेत्र की तस्वीर बदली है। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी मेड इन अमेठी नहीं बना पाए और प्रदेश में आकर कभी मेड इन मंदसौर तो कभी मेड इन भोपाल तो कभी मेड इन चित्रकूट के झूठे सपने दिखाने की कोशिश करते है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि हमारे पास अपार उपलब्धियां है। सीना तानकर उपलब्धियों के अस्त्र शस्त्र लेकर मैदान में उतरे। यह लडाई आर पार की है।

हमारी सरकार की एक एक उपलब्धि कांग्रेस के 70 सालों पर भारी

                प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि हमारे पास दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेतृत्व के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी के अपराजेय योद्धा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी है, जिनके नेतृत्व में आज देश के 19 राज्यों में हमारी सरकारें है। प्रदेेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान का नेतृत्व हमारे पास है। केन्द्र और प्रदेश सरकार की अपार उपलब्धियां है। हमारी सरकार की एक-एक उपलब्धि कांग्रेस के 70 सालों पर भारी हैं। उन्होंने कहा कि राजमाताजी ने इस धरती से जनसंघ और भाजपा का विस्तार किया है। 2 दिन बाद राजमाताजी की जन्मषताब्दी वर्ष हम मनायेंगे। पार्टी कार्यकर्ता इस चुनाव में ग्वालियर-चंबल संभाग की सभी 34 सीटें जीतकर राजमाताजी के स्वप्न को साकार करेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाते हुए कहा कि चुनाव का बिगुल बज उठा है पार्टी कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगें। आज भाजपा कार्यकर्ताओं इस सम्मेलन से उर्जा लेकर कमर कस कर विजय की ओर आगे बढ़े।