1642 बूथों पर घर-घर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

– महा जनसंपर्क अभियान के तहत प्रदेश व केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
– आम जनता योजनाओं को बताया कारगर, कार्यकर्ताओं को मिला व्यापक जनसमर्थन
खरगोन। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिलेभर के 18 मंडलों में बूथ स्तर पर चले महा जनसंपर्क अभियान में कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। आम जनता ने योजनाओं को कारगर बताते हुए प्रदेश व केंद्र सरकार की सराहना की।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया जिलाध्यक्ष परसराम चौहान के नेतृत्व में जिले के एक हजार 642 बूथ स्तर पर तीन दिवसीय महा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में कार्यकर्ताओं के साथ पदाधिकारियों, बूथ समिति संयोजक, सदस्यों, ग्राम व नगर केंद्र के पालक-संयोजक, विधानसभा प्रभारी आदि ने आमजनता को पार्टी की रीति-नीति तथा प्रदेश व केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। आमजन ने सरकार के कार्यों व योजनाओं की सराहना की। खरगोन क्षेत्र के ग्रामीण मंडल में सांसद व विधानसभा प्रभारी सुभाष पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बद्री पाटीदार, सांसद प्रतिनिधि मुकेश पाटीदार, राजू यादव, रमेश पाटीदार आदि ने जनंसपर्क किया। पूर्व जिला महामंत्री मयाराम पाटीदार, पूर्व सरपंच संजय पाटीदार, पंढरी पाटीदार, भगवान पाटीदार, जगदीश पाटीदार, कैलाश पाटीदार, रमेश पाटीदार आदि ने गोपालपुरा, आसनगांव क्षेत्र में जनसंपर्क किया। खरगोन नगर के वार्ड-4 में जिला मंत्री जय पटेल, मंडल मंत्री प्रेम जाधम, क्षितिज पुरोहित, पवन सेन आदि ने जनसंपर्क किया। वार्ड 18-19 में राजेश पटेल, शंकर मैना, अनुराग दांगी, अनिल गुप्ता, सतीश निमाड़े, कृष्णकांत कोठे, रूपसिंह दांगी, मनीष सेन, झंडू पटेल, संदीप पटेल जनसंपर्क करने पहुंचे। इसी प्रकार बड़वाह क्षेत्र अंतर्गत बड़वाह नगर में विधानसभा पालक रामविलास पटेल, विधानसभा प्रभारी महिम ठाकुर, राकेश गुप्ता, रमेश राठौर, मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, सीटू राजपाल, कैलाश साहू, राजेश जायसवाल, नरेंद्र राठौर, महेंद्र अमई ने जनंसपर्क किया। सनावद ग्रामीण में मंडल अध्यक्ष कुसुम बिरला, गुलाबचंद मंडलोई, मुकेश मुकाती, सुरेंद्र पंवार, शैलेंद्र पंवार, तरुण गुर्जर, झबर चौधरी, वेणीराम पटेल आदि जनसंपर्क करने पहुंचे। सनावद नगर के वार्ड-11 में जिला मंत्री कौशल्या केदार पंडित, आनंद परवाल, संजय शर्मा, मनोहर प्रजापत, श्याम पुरोहित, कपिल जटाले आदि ने संपर्क किया। जिला महामंत्री राजेंद्र राठौर, महेंद्र यादव, नंदा ब्राहमणे सहित जिला पदाधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क में भाग लेकर योजनाओं की जानकारी दी।
भीकनगांव क्षेत्र के झिरन्या मंडल में अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व विधानसभा प्रभारी सूरज कैरो, भाजपा जिला मंत्री दिलीप जोशी, विधानसभा चुनाव प्रभारी राजेश माहेश्वरी, पूर्व विधायक धूलसिंह डावर, मंडल अध्यक्ष टेवलराम चौहान, महामंत्री महिपालसिंह तोमर, गुलाब वास्कले, रघुवीरसिंह गिन्नारे, जितेंद्रसिंह तोमर, मंजु शुक्ला, हरीश शर्मा, ब्रजेश शर्मा, अशोक सोनी, संजय मोरे, मुकेश पाटीदार, ममराज पंवार, सीताराम पटेल, तेरसिंह पटेल आदि ने जनसंपर्क किया।
भगवानपुरा क्षेत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष व विधानसभा प्रभारी बाबुलाल महाजन, जिला मंत्री रंगा डावर, कृष्णकांत यादव, पूर्णकालिक अरविंद चौहान, मंडल अध्यक्ष चंदरसिंह वास्कले भगवानपुरा, जगदीश जायसवाल बिस्टान, संतोष राठौर सेगांव, पूर्व विधायक मालसिंह लट्टू, दलसिंह सोलंकी, जमनासिंह सोलंकी, अजजा मोर्चा प्रदेश सदस्य छतरसिंह मंडलोई, जिलाध्यक्ष प्रेम सिसौदिया, बापूसिंह परिहार, डॉ. विक्रम राठौर, धर्मेंद्र मंडलोई, रेमालसिंह, सचिन मालवीय, दशरथ किराड़े, डॉ. सुभाष पंवार, शांतिलाल खोड़े, रोहित गुप्ता, रामदास अलावे आदि ने जनसंपर्क किया।
कसरावद क्षेत्र के अंदड़ मंडल में अध्यक्ष ओम यादव, संतोष चौहान, कमल मालाकार, कैलाश पटेल, सुभाष यादव, भागीरथ यादव, देवकरण यादव, शीतल सेन, ईश्वर सेठ, खुमसिंह निगवाल, संतोष कुशवाह आदि ने जनसंपर्क किया। पीपलगोन में ग्राम केंद्र पालक ताराचंद यादव, संयोजक डॉ. जगदीश बिरले, सरपंच अजय जोशी, संजय जोशी, विष्णु नामदेव आदि ने जनसंपर्क किया।
महेश्वर क्षेत्र के महेश्वर व मंडलेश्वर नगर में अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व विधानसभा प्रभारी गजेंद्र पटेल, पूर्णकालिक मांगीलाल सेन, मंडल अध्यक्ष लोकेश मंडलोई, महामंत्री डॉ. देवेंद्र पाटीदार, नपध्यक्ष मनीषा मनोज शर्मा, राजेश अंबेल्डकर, बक्शीराम यादव, सतीश मोयदे, डॉ. अखिलेश बर्वे, मंजुला मेवाड़े आदि ने जनसंपर्क किया।