भाजपा के महासम्पर्क अभियान में शामिल हुये कैबिनेट मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह जी तोमर


ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत शहीद भगत सिंह मंडल के वार्ड 26 में भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री नरेन्द्र सिंह जी तोमर, भाजपा मध्य प्रदेश के प्रभारी श्री विनय सहस्त्रबुद्धे मप्र शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमती माया सिंह जी शामिल हुए। वार्ड में आम जनता से रूबरू होते हुये केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को बताया। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह मंडल के अध्यक्ष रामप्रकाश परमार, वार्ड 26 के पार्षद श्री धर्मेन्द्र राणा भी साथ थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं का समूह भी साथ चल रहा था।