भाजपा सरकार ने गरीब,मजदूर, महिला के उत्थान का कार्य किया

महाजनसंपर्क अभियान के अंतिम दिवस कार्यकर्ताओ ने किया सघन जनसंपर्क
जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के महाजनसंपर्क अभियान का अंतिम दिवस कार्यकर्ताओ ने सघन जनसंपर्क कर घर घर दस्तक दी। उल्लेखनीय है कि भाजपा द्वारा 6 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए तीन दिवसीय महाजनसंपर्क अभियान का आज अंतिम दिवस पर कार्यकर्ताओं ने अपने अपने मतदान केंद्रों में घर घर जाकर संपर्क किया।
इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने कहा भाजपा का उद्देश्य सिर्फ सत्ता हासिल करना नहीं है, बल्कि इससे कहीं अधिक बड़ा है। उन्होंने कहा कि भारत माता का परम वैभव अमर रहे, इसके लिए भाजपा सतत प्रयत्नशील रही है।  भाजपा द्वारा सरकार बनाने का उद्देश्य गांव, गरीब, मजदूर का विकास करना, समाज के अंतिम पायदान पर खडे व्यक्ति का विकास करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में आज प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीबों के जीवन में बदलाव ला दिया है।
जनसंपर्क अभियान में राज्यमंत्री शरद जैन, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, महापौर डर स्वाति गोडबोले, विधायक अंचल सोनकर, अशोक रोहाणी, मविप्रा अध्यक्ष प्रभात साहू, सीतारमण दुबे, संजय ठाकुर, दामोदर सोनी, संजय नाहतकर, संजय ठाकुर, अनिल वर्मा, संतोष जायसवाल, सुभाष शुक्ला, पंकज मिश्रा, सब्बीर अंसारी, राजीव राठौर, सतेंद्र शर्मा, पिंटू पटेल, शंकर श्रीवास्तव के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथ में जनसंपर्क किया।