गांव-फलियों व नगरों में घर-घर पहुंचे कार्यकर्ता, किया महा जनसंपर्क

– 1642 बूथों पर चलाया तीन दिवसीय महा जनसंपर्क अभियान
– प्रदेश व केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की दे रहे हैं जानकारी
खरगोन। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान व जिलाध्यक्ष परसराम चौहान के नेतृत्व में जिले के सभी 1642 बूथ स्तर पर महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी ग्राम व नगर केंद्र में बूथ के प्रत्येक घर पर पहुंचकर केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता भी प्रदेश में फिर भाजपा, फिर शिवराज का नारा बुलंद कर रही है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया जिले में छह विधानसभा अंतर्गत 18 मंडलों में महा जनसंपर्क अभियान में पार्टी के जिला व मंडल पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, केंद्र पालक, संयोजक, बूथ संयोजक, बूथ समिति सदस्य सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि भागीदारी कर रहे हैं। ग्राम व नगर केंद्रों में गली, मोहल्लों, फलियों व कॉलोनियों में जनसंपर्क कर फिर भाजपा, फिर शिवराज व अबकी बार, 200 पार का नारा बुलंद किया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष परसराम चौहान ने नगर केंद्र क्रमांक-3 सिद्धनाथ मंदिर क्षेत्र में सघन जनसंपर्क कर मतदाताओं से भेंट की। प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष ललित सोनी, केंद्र पालक कन्हैयालाल कुप्पा, केंद्र संयोजक श्री भावसार, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी मोहन जायसवाल, बूथ संयोजक राधेश्याम भावसार, कांतिलाल कर्मा, राम कुप्पा, मधु भावसार, मोहन भावसार, वरिष्ठ कार्यकर्ता गुलाबंचद भावसार, वार्ड पार्षद गायत्री गोस्वामी, वार्ड अध्यक्ष सुनील भावसार, हेमंत भावसार, दिलीप भावसार, हरीश गोस्वामी, हर्षल कुप्पा, अक्षय कुप्पा, सचिन भावसार, सूरजबाई भावसार, विजय महाजन, अजय बजाज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इसी प्रकार वार्ड क्रमांक-1 में पार्षद दीपक चौरे, कुंदन चंदानी, प्रदीप तायड़े, वार्ड-2 में पालक डॉ. दिनेश रघुवंशी आदि ने जनसंपर्क किया। 
जिलेभर में कर रहे जनसंपर्क
महेश्वर क्षेत्र के करही में अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व विधानसभा प्रभारी गजेंद्र पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत छाजेड़, जिला मंत्री रितेश रोकड़े, करही मंडल अध्यक्ष मनोहर पाटीदार ने जनसंपर्क किया। कसरावद विस के लोहारी, मथड़ाय, मुकुंदपुरा, चंदनपुरी, सोनखेड़ी में जिला महामंत्री महेंद्र यादव, कार्यालय मंत्री हेमराज पाटीदार, पूर्व जिला महामंत्री जितेंद्र पाटीदार, कसरावद कॉलेज अध्यक्ष राजेश बड़ोले, विधानसभा पूर्णकालिक रामलाल यादव आदि ने जनसंपर्क कर मतदाताओं को प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। भगवानपुरा क्षेत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष व विधानसभा प्रभारी बाबुलाल महाजन, जिला उपाध्यक्ष सुगनकौर जाधव, जिला मंत्री कृष्णकांत यादव, मंडल अध्यक्ष चंदरसिंह वास्कले, जगदीश जायसवाल, संतोष राठौर आदि ने सघन जनसंपर्क किया। बड़वाह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बड़वाह नगर में वरिष्ठ नेता सुनील पारख, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुलाबचंद मंडलोई, मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, महामंत्री दीपेश विजयवर्गीय, रमेश राठौर सहित युवा मोर्चा कार्यकर्ता व पदाधिकारी ने जनसंपर्क किया। सनावद ग्रामीण मंडल में पूर्णकालिक नारायण कुशवाह, मंडल अध्यक्ष कुसुम बिरला आदि ने जनसंपर्क किया।