भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान मे घर घर संपर्क

धार। जिला मुख्यालय पर भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान मे भाजपा जिला उपाध्यक्ष शरद विजयवर्गीय, मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, धार नगर अध्यक्ष अनिल जैन, नगर महामंत्री राजेश हारोड़, पूर्व नपा अध्यक्ष शैलेष यादव, नपा उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष देवेंद्र रावल व महामंत्री बादल मालवीय,महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रीमा राठौर व महामंत्री प्रज्ञा ठाकुर आदि पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ श्रीगणेश किया। घर-घर जनसंपर्क कर मतदाताओं को भाजपा सरकार की केंद्र व राज्य सरकार के कार्य व उपलब्धियां दिखाते पत्रक वितरित किए। दीवारों पर भविष्य का संदेश समृद्ध मध्यप्रदेश सहित अन्य नारों के स्टीकर लगाए। अभियान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, नगर के पालक-संयोजक, बूथ संयोजक, वार्ड अध्यक्ष सहित पन्ना व पेज प्रभारियों ने भाग लिया।